एक्सप्लोरर

बॉडी बिल्डिंग में देश को दिलाया गोल्ड मेडल, पर घर चलाने के लिए टॉयलेट साफ करने को मजबूर है बॉडी बिल्डर

पटियाला के दो बॉडी बिल्डर कुकू राम और मुकेश कुमारा देश के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने के बाद भी टॉयलेट साफ करने को मजबूर हैं.

Gold Medalist Body Builder Cleaning Toilet: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पटियाला के गोल्ड मेडलिस्ट बॉडी बिल्डर कुकू राम टॉयलेट साफ करते हुए नजर आ रहे हैं. वह यह काम भारत के लिए गोल्ड जीतने के बाद भी करने को मजबूर हैं. कुकू ने थाईलैंड में हुए (MR & MIS World Bodybuilding Championship) में गोल्ड जीता था हालांकि इस उपलब्धि के बाद भी उनके जीवन में कुछ नहीं बदला और वह टॉयलेट साफ करने को मजबूर हैं.

देश का परचम विदेश में लहराने के बाद भी ऐसा हाल
कुकू राम के अलावा मुकेश शर्मा ने भी इस चर्चित टूर्नामेंट में देश के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. हालांकि वह भी इस उपलब्धि के बाद सफाई का काम करने को मजबूत है. कुकू (53 साल) और मुकेश (44 साल) को सफाई के काम में हर महीने 9 हजार रुपये दिए जाते हैं. भारत के इन दो बॉडी बिल्डर्स ने थाईलैंड में 18 देशों से आए प्रतिद्वंदियों को हराकर गोल्ड और सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया था.

">

इस प्रतियोगिता में कुकू राम ने 50+ की कैटेगरी में भाग लिया था. राम वर्तमान में पटियाला नगर निगम में सफाई का काम करते हैं. वह कई सालों से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं. कुकू राम की पत्नी ने बताया कि ‘वह अभी सफाई का काम करते हैं और मैं घर पर कपड़े सिलाई का काम करती हूं.  कुकू 1998 से बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं पर कम पैसों के कारण उन्होंने भाग लेना छोड़ दिया था हालांकि उन्होंने साल 2014 में फिर से इन खेलों में वापसी की और प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया.

मेडल जीतकर भी कुछ नहीं बदला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुकू राम कह रहे हैं कि ‘मेडल जीतने के बाद भी कुछ नहीं बदला’. आपको बता दें कि कुकू फिलहाल अपने जीवन-यापन के लिए टॉयलेट साफ करने को मजबूर हैं वहीं मुकेश कुमार झाड़ू लगाने का काम करे रहे हैं.   

यह भी पढ़ें:

PCB चीफ नजम सेठी ने जय शाह पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'नहीं दे रहे ई-मेल का जवाब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget