एक्सप्लोरर

Fifa World Cup 2018: पोग्बा के गोल की मदद से फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

पहला हाफ पूरी तरह से आस्ट्रेलिया के नाम रहा, जो फ्रांस के मजबूत अटैक को रोक पाने में सफल रही. आस्ट्रेलिया ने फ्रांस को ज्यादा मौके नहीं बनने दिए और उसके मुख्य खिलाड़ी ग्रीजमैन को खुलकर नहीं खेलने दिया, लेकिन दूसरे हाफ में वो अपन खेल को जारी नहीं रख पाई.

स्टार स्ट्राइकर पॉल पोग्बा द्वारा 81वें मिनट में किए गए गोल के दम पर फ्रांस ने ग्रुप-सी के मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया है. फ्रांस के लिए एंटोनियो ग्रीजमैन (58वें मिनट) और पोग्बा ने गोल किए जबकि आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिले जेडिनाक (62वें मिनट) ने गोल किए. ग्रीजमैन और जेडिनाक ने पेनल्टी पर गोल किए.

पहला हाफ पूरी तरह से आस्ट्रेलिया के नाम रहा, जो फ्रांस के मजबूत अटैक को रोक पाने में सफल रही. आस्ट्रेलिया ने फ्रांस को ज्यादा मौके नहीं बनने दिए और उसके मुख्य खिलाड़ी ग्रीजमैन को खुलकर नहीं खेलने दिया, लेकिन दूसरे हाफ में वो अपन खेल को जारी नहीं रख पाई.

फ्रांस का खेल हालांकि आस्ट्रेलिया से बेहतर था, लेकिन उसकी कमजोरी इस हाफ में मिले मौकों को अंजाम तक न पहुंचना रही. दूसरे हाफ में नजारा पूरी तरह से अलग रहा. फ्रांस ने इस हाफ में आस्ट्रेलिया को डिफेंस को व्यस्त रखा. मैच के तीनों गोल दूसरे हाफ में ही आए.

पहले हाफ में नहीं हो पाया था कोई गोल

पहले हाफ में फ्रांस को गोल करने का सबसे करीबी मौका मैच के दूसरे मिनट में मिला था. फ्रांस के स्टार खिलाड़ी कायलिन म्बाप्पे ने आस्ट्रेसियाई डिफेंस को भेद कर दाएं कोने से गोल करने की कोशिश की. उनके इस प्रयास को आस्ट्रेलिया के गोलकीपर मैट र्यान ने नकार दिया. आठवें मिनट में म्बाप्पे ने ग्रीजमैन के साथ मिलकर एक और प्रयास किया लेकिन फ्री किक पर दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को बढ़त दिलाने से चूक गए.

17वें मिनट में आस्ट्रेलिया के पास भी गोल करने का पहला मौका आया. एरोन मूय ने गोलपोस्ट पर निशाना लगाया लेकिन वह गोलकीपर को भेद नहीं पाए. पहले हाफ के अंत में ग्रीजमैन और पॉल पोग्बा ने कुछ मौके जरूर बनाए लेकिन वह ज्यादा करीबी नहीं थे. उन मौकों ने रोकने में मैट को परेशानी नहीं हुई.

रोमांचक रहा दूसरा हाफ

दूसरा हाफ रोमांचक रहा. दोनों टीमें इस हाफ में अपना खाता पहले खोलना चाहती थीं. इस कशमकश में सफलता फ्रांस के हाथ लगी. 56वें मिनट में जब ग्रीजमैन गेंद लेकर आस्ट्रेलियाई खेमे में जा रहे थे तभी रिस्डन ने रोकने की कोशिश में फ्रांस के खिलाड़ी को गिरा दिया.

इस पर रेफरी ने रिस्डन को येलो कार्ड दिया साथ ही वीएआर की मदद लेकर फ्रांस को पेनाल्टी दी, जिसे ग्रीजमैन ने 58वें मिनट में गोल में बदल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी. यह ग्रीजमैन का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 21वां गोल है.

फ्रांस की बढ़त और उसके प्रशंसकों की खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी क्योंकि चार मिनट बाद फ्रांस के सैमुएल उमतिति ने आस्ट्रेलिया के बॉक्स में गलती से गेंद पर हाथ लगा दिया. रेफरी ने इस पर आस्ट्रेलिया को तुरंत पेनाल्टी दी और जेडिनाक ने इस गोल में बदल कर अपना 19वां गोल किया और अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया.

बराबरी के गोल के बाद मैच में रोमांच खत्म सा हो चला था और लग रहा था कि आस्ट्रेलिया का डिफेंस फ्रांस के अटैक को रोके रखेगा तभी शांत पड़े पोग्बा ने 81वें मिनट में आस्ट्रेलिया के बॉक्स से गेंद को गोलकीपर के ऊपर से गोलपोस्ट में डाल फ्रांस को 2-1 से आगे कर दिया.

फ्रांस ने इस स्कोर को कायम रखा और तीन अंक अपने खाते में डाले. फ्रांस की टीम अब 21 जून को अपने दूसरे मैच में पेरू से भिड़ेगी जबकि आस्ट्रेलियाई टीम पहली जीत की तलाश में इसी दिन डेनमार्क को हराने उतरेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर, तीसरे टी20 में बन सकता है सबसे बड़ा टोटल
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर, तीसरे टी20 में बन सकता है सबसे बड़ा टोटल
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल; चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget