एक्सप्लोरर

Wrestler Sushil Kumar: जमानत मिलने के बाद सुशील कुमार रेलवे ड्यूटी पर लौटे

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार ने हाई-प्रोफाइल हत्या मामले में जमानत मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर उत्तर रेलवे में अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी है.

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार एक हाई-प्रोफाइल हत्या मामले में पिछले कई समय से न्यायिक हिरासत में थे. हाल ही में उन्हें कोर्ट ने जमानत दी थी, जिसके बाद वह आधिकारिक तौर पर उत्तर रेलवे में अपनी ड्यूटी फिर से लौट आए हैं. सूत्रों ने आईएएनएस को इसकी पुष्टि की है.

रेलवे सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वर्तमान में उत्तर रेलवे में सीनियर कमर्शियल मैनेजर के पद पर नियुक्त सुशील कुमार फॉर्मल ड्रेस में नौकरी पर आए. अधिकारियों ने उनकी बहाली की पुष्टि करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया सर्विस नियमों के अनुसार की गई.

पहलवान सुशील कुमार को जेल क्यों हुई थी?

सुशील कुमार साथी पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के सिलसिले में 2021 से न्यायिक हिरासत में थे. दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में मुकदमे की प्रक्रिया में लंबी देरी का हवाला देते हुए पहलवान को जमानत दी थी. हालांकि, अभी सुशिल कुमार की कानूनी लड़ाई ख़त्म नहीं हुई है, इसमें जांच जारी है.

सुशील कुमार को जमानत मिलने पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. हत्या के मामले में आरोपी सुशिल कुमार को जमानत मिलने पर कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ का तर्क है कि दोषी साबित होने तक वह निर्दोष हैं और अपनी पेशेवर जिम्मेदारियां फिर से शुरू करने के हकदार हैं.

42 वर्षीय सुशिल कुमार ने अपने खेल के दम पर पूरे भारत में अपनी ख़ास पहचान बनाई, उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक और इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था.

कामनवेल्थ गेम्स में सुशिल कुमार के नाम 3 गोल्ड 

  • 2010, दिल्ली कामनवेल्थ गेम्स 
  • 2014, ग्लासगो कामनवेल्थ गेम्स 
  • 2018, गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ गेम्स

नेशनल लेवल पर पहचान बनाने के बाद जब सुशील कुमार पर हत्या का आरोप लगा तो हर कोई हैरान रह गया. फिलहाल रेसलर जमानत मिलने के बाद अपनी सामान्य जिंदगी में लौटने पर फोकस किए हुए हैं. लेकिन अदालती कार्यवाही अभी भी जारी है, इसलिए इस मामले का साया उनकी वापसी की कोशिशों पर मंडरा रहा है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget