एक्सप्लोरर

पूर्व पाक कप्तान बोले- बाबर आज़म तारीफ के काबिल, लेकिन दिग्गजों से तुलना सही नहीं

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का कहना है कि बाबर के अंदर महान खिलाड़ी बनने वाले सभी गुण हैं, लेकिन उनकी तुलना अभी पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों से नहीं हो सकती है.

कराची: सीमित ओवरों की क्रिकेट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. बाबर की बल्लेबाज़ी को देखते हुए कई बार उनकी तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से की जाती है, लेकिन बाबर को यह पसंद नहीं है. हाल ही में बाबर ने कहा था कि उनकी तुलना विराट से नहीं बल्कि पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक और यूनिस खान जैसे खिलाड़ियों से होनी चाहिए. हालांकि, बाबर के इस बयान से उनके अपने ही देश के लोग खफा हो गए हैं. कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि बाबर अभी इस लायक नहीं हैं कि उनकी तुलना इन दिग्गज खिलाड़ियों से की जाए.

राशिद लतीफ ने की बाबर के बयान की आलोचना 

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बाबर के इस बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा, 'किसी भी खिलाड़ी की तुलना मौजूदा समय के खिलाड़ियों से होती है. इसलिए बाबर की तुलना कोहली, जो रूट और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों से होगी. बाबर ने जो कहा है, उसे साफ पता चलता है कि यह उनका बयान नहीं है बल्कि किसी ने उनसे ऐसा कहने को कहा है.'

लतीफ ने आगे कहा, 'बाबर को समझना होगा कि अभी वह उस मुकाम पर नहीं पहुंचा है, जहां उसकी तुलना इंजमाम या यूनिस से की जाए. यह स्वाभाविक है कि उनकी तुलना उनके समय के खिलाड़ियों के साथ ही की जाएगी.'

बाबर में महान बनने के सभी गुण- लतीफ

लतीफ ने भले ही बाबर के एक बयान के लिए उनकी आलोचना की, लेकिन फिर भी लतीफ का मानना है कि उनके अंदर एक महान खिलाड़ी बनने के सभी गुण हैं. उन्होंने कहा, 'बाबर ने जितने कम समय में इतनी उपलब्धियां हासिल की हैं, वो सच में तारीफ के काबिल है. उन्होंने हर देश में रन बनाए हैं, जो उन्हें एक शानदार बल्लेबाज़ बनाता है. कोहली के साथ बाबर की तुलना इसलिए होती है, क्योंकि उनमें काफी काबिलियत है.'

तीनों फॉर्मेट में टॉप-10 में शामिल हैं बाबर आज़म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाबर आज़म तीनों फॉर्मेट में ICC रैंकिंग टॉप-10 बल्लेबाज़ों में शामिल हैं. वर्तमान में वह दुनिया के ऐसे इकलौते बल्लेबाज़ हैं, जो तीनों फॉर्मेट में टॉप-5 में शुमार हैं. बाबर टी-20 में पहले, वनडे में तीसरे और टेस्ट में पांचवें स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें- 

ये है विराट कोहली की पसंदीदा जिम एक्सरसाइज, खुद वीडियो शेयर कर किया खुलासा

सचिन-कोहली और रोहित में कौन है सीमित ओवर का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज? वसीम जाफर ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget