एक्सप्लोरर

Happy Birthday Kapil Dev: काफी खास रहा है कपिल देव का करियर, शानदार प्रदर्शन से देश को जिताया था पहला वर्ल्ड कप

कपिल देव का आज 62वां जन्मदिन है. आज ही के दिन साल 1959 में पंजाब के चंडीगढ़ में उनका जन्म हुआ था.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को पहली वर्ल्ड कप ट्राफी दिलाने वाले कपिल देव का आज 62वां जन्मदिन है. आज ही के दिन साल 1959 में पंजाब के चंडीगढ़ में उनका जन्म हुआ था. भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसे अब पूरी दुनिया याद करती है. कपिल देव अब क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका में भी नजर आते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने 18 टेस्ट मैचों में 72 विकेट लिए हैं. वहीं अहमदाबाद में खेले गए एक टेस्ट में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दस विकेट लेने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए.

वहीं कपिल देव का जीवन भी काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे के दौरान उनके माता-पिता रावलपिंडी से पंजाब आ गए थे. कपिल के पिता राम लाल निखंज लकड़ी के ठेकेदार थे. कपिल देव का शुरू से ही क्रिकेट के प्रति रुझान रहा, यही वजह थी कि वे न सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में सफल हुए बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी टीम को आगे लेकर आए और वर्ल्ड कप देश के नाम किया.

वर्ल्ड कप का लम्हा रहा ऐतिहासिक

साल 1983 का वर्ल्ड कप शायद ही कोई भारतीय भूलना चाहे. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे. उन्होंने 175 रनों की इस पारी के लिए मात्र 138 गेंदें खेली थीं. एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया कि वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत के एक बाद एक पांच विकेट गिर गए थे. इस दौरान वे बाथरूम में थे. जल्दबाजी में मैदान पर उतरकर उन्होंने सूझबूझ से बल्लेबाजी की और भारत को मुश्किल परिस्थिति से निकालकर जीत दिलाई.

25 जून 1983 को भारत ने जीता था वर्ल्ड कप 

25 जून 1983 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 रन से जीत हासिल कर भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. उन्होंने 1983 के वर्ल्ड कप के दौरान 8 मैचों में अपने बल्ले से 303 रन बनाए थे, जबकि 12 विकेट और 7 कैच भी लपके थे. आपको बता दें कि कपिल देव को 11 मार्च 2010 को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन 

कपिल देव ने एक पारी में नौ विकेट लेने का कमाल उस समय की सबसे खतरनाक टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर किया था. 16 नवंबर 1983 को कपिल देव ने अहमदाबाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 30.3 ओवर में सिर्फ 83 रन देकर नौ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इस पारी में वह सिर्फ कैरेबियाई सलामी बल्लेबाज डेसमंड हेंस का विकेट नहीं ले पाए, उनको भारत के दूसरे तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह सिंधू ने आउट किया.

कपिल के लाइफ पर बन रही फिल्म 

गौरतलब है कि कपिल देव की लाइफ पर फिल्म '83' भी इस साल रिलीज होने जा रही है. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, और अन्य स्टारर '83' साल 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में है. वहीं, फिल्म के निर्देशक कबीर हैं. '83' रीयल बेस्ड घटनाओं पर सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. यह फिल्म 2020 में रिलीज की जानी थी  लेकिन महामारी की वजह से इसे अब 2021 में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

Video: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मारा इतना लंबा छक्का, स्टेडियम से दूर घर में गिरी गेंद

Ind vs Aus: सिडनी टेस्ट के लिए दर्शकों की संख्या में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 25 प्रतिशत फैंस ही आ सकेंगे स्टेडियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैदान पर मिस्र के मुख्य कोच होसाम हसन ने किया 'X' का इशारा, क्या होता है फीफा विश्वकप में इसका मतलब
मैदान पर मिस्र के मुख्य कोच होसाम हसन ने किया 'X' का इशारा, क्या होता है फीफा विश्वकप में इसका मतलब
IND VS ENG: पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया, 19 गेंदों के भीतर गंवाए 5 विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया, 19 गेंदों के भीतर गंवाए 5 विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20: अय्यर-गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजने पर दिखे नाखुश
अय्यर-गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजने पर दिखे नाखुश
PCB ने फातिमा सना को कप्तानी से हटाया, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग के लिए अब होंगी रवाना
PCB ने फातिमा सना को कप्तानी से हटाया, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग के लिए अब होंगी रवाना

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget