एक्सप्लोरर

एक खराब सीरीज के बाद भारतीय टीम से बाहर हुआ था यह दिग्गज बल्लेबाज़, अब कही ये बड़ी बात

भारत के महानतम बल्लेबाज़ों में से एक गुंडप्पा विश्वनाथ का एक वक्त हर कोई कायल हुआ करता था, लेकिन सिर्फ एक खराब सीरीज ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया.

मुंबई: गुंडप्पा विश्वनाथ को भारत के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है. अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए मशहूर इस बल्लेबाज की तकनीक का हर कोई कायल हुआ करता था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एक खराब सीरीज के बाद इस बल्लेबाज को टीम से बाहर कर दिया गया. विश्वनाथ ने कहा है कि कपिल देव ने उस समय उनसे कहा था कि 'चयनकर्ता अब शायद तुम्हें नहीं चुनेंगे.' विश्वनाथ ने स्टार स्पोटर्स कन्नड के एक शो पर कहा, "जब मुझे टीम से बाहर कर दिया गया तो मैं काफी निराश था. उस समय, मैंने तीन पारियों में गलत फैसले लिए थे. यह खेल का हिस्सा है, लेकिन ऐसी स्थिति में दो पारियों में अगर मैं स्कोर कर देता तो वह मुझे टीम से बाहर नहीं करते. जब मुझे टीम से बाहर किया गया, तब तक कपिल को कप्तान नियुक्त नहीं किया गया था, लेकिन सबको इसके बारे में पता था कि वह ही कप्तान बनने वाले हैं. उन्होंने मुझसे कहा था कि 'मुझे लगता है कि वो लोग तुम्हें अब टीम में नहीं चुनेंगे. डेब्यू टेस्ट में विश्वनाथ ने लगाया था शतक कानपुर में 1969 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच मैं शतक जमाने वाले विश्वनाथ ने अपने करियर में कुल 14 शतक बनाए. 1982-83 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई छह मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद विश्वनाथ का करियर खत्म हो गया. इस सीरीज में भारत को हार मिली थी. घरेलू क्रिकेट से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अपने सफर पर विश्वनाथ ने कहा, "इसके लिए इरापल्ली प्रसन्ना का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे राज्य के लिए खेलने में मदद की. मंसूर अली खान पटौदी उस समय हैदराबाद में रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे. कर्नाटक टीम का हिस्सा होने के नाते हमें उनके खिलाफ खेलना था. पटौदी ने मुझे वहां करीब से देखा. 1968 में न्यूजीलैंड की टीम आई थी और अध्यक्ष एकादश के खिलाफ उसे मैच में खेलना था. मुझे टीम में चुना गया. चंदू बोर्डे कप्तान थे. हमारी अच्छी साझेदारी रही थी. बोर्डे ने पटौदी से मेरी सिफारिश की और इस तरह मैं अपनी उम्मीदों से पहले ही सामने आ गया." विश्वनाथ को अपने स्कावयर कट और फ्लिक के लिए जाना जाता था, उनके बारे में कहा जाता है कि वह एक गेंद पर पांच तरह के शॉट खेला करते थे. ऐसा रहा था विश्वनाथ का करियर  1969 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले गुंडप्पा विश्वनाथ ने भारत के लिए 91 टेस्ट खेले. इस दौरान विश्वनाथ के बल्ले से 6,080 रन निकले. टेस्ट में विश्वनाथ के नाम 14 शतक और 35 अर्धशतक हैं. वहीं फर्स्ट क्लास करियर में उनके नाम 17,970 रन हैं, जिसमें 44 शतक और 89 अर्धशतक शामिल हैं. यह भी पढ़ें-  आमिर ने मिस्बाह पर दिया बड़ा बयान, कहा- PCB ने उन्हें सभी जिम्मेदारी देकर किया था गलत पाक कप्तान अजहर अली बोले- पाकिस्तान टीम प्रबंधन को इंग्लैंड की परिस्थितियों का बेहतर अनुभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget