एक्सप्लोरर

आमिर ने मिस्बाह पर दिया बड़ा बयान, कहा- PCB ने उन्हें सभी जिम्मेदारी देकर किया था गलत

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आमिर सोहैल ने कहा कि मिस्बाह उल हक को चीफ सेलेक्टर, मुख्य कोच और बल्लेबाज़ी कोच बनाना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की गलती थी. सोहौल का मानना है कि मिस्बाह एक अच्छे बल्लेबाजी कोच नहीं है.

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ आमिर सोहैल का मानना है कि बल्लेबाजी कोच के रूप में यूनिस खान की नियुक्ति यह दिखाती है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक पर भरोसा नहीं हैं. बता दें कि यूनिस के बल्लेबाजी कोच चुने जाने से पहले मिस्बाह ही टीम के बल्लेबाजी कोच भी थे. पिछले साल PCB ने मिस्बाह को मुख्य कोच, बल्लेबाज़ी कोच और चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी थी.

सोहैल ने कहा, 'पीसीबी से अच्छे संबंध होने की वजह से मिस्बाह उल हक को मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी दी गई थी और वह बल्लेबाजी कोच की भूमिका भी निभा रहे थे. जब मिस्बाह को यह जिम्मेदारियां दी गईं थी, तो उस वक्त कई लोगों का मानना था कि यह सही फैसला नहीं है. क्योंकि अगर कोई बल्लेबाज बल्लेबाजी में संघर्ष करता है तो वह उस बल्लेबाजी कोच के साथ अपनी समस्याओं को शेयर नहीं करेगा, जो टीम का मुख्य कोच और चीफ सेलेक्टर भी हो.'

मिस्बाह एक अच्छे बल्लेबाजी कोच नहीं है- आमिर सोहैल

सोहैल ने आगे कहा कि इस संदर्भ में यूनिस खान की नियुक्ति, उनका अनुभव, इस बात का सबूत है कि पीसीबी यह स्वीकार कर रहा है कि उसने मिस्बाह को कई सारी जिम्मेदारियां देकर गलत किया था. पीसीबी इस चीज को मान रहा है कि मिस्बाह एक अच्छे बल्लेबाजी कोच नहीं है और इसलिए वह यूनिस खान जैसे व्यक्ति को ला रहा है.

बाबर आज़म के लिए खराब मेंटॉर साबित हो सकते हैं मिस्बाह- आमिर

सोहैल ने आगे कहा कि मिस्बाह एक रक्षात्मक कप्तान रहे हैं. लिहाजा वह पाकिस्तान के सबसे बेहतर बल्लेबाज़ और लिमिटेड ओवर के कप्तान बाबर आज़म के लिए एक खराब मेंटॉर साबित हो सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि बाबर दो फॉर्मेट में टीम के कप्तान हैं. PCB को बाबर को एक अच्छा कप्तान बनने में मदद करनी चाहिए. यह उन्हें अच्छी सलाह और उनपर भरोसा दिखाने से हो सकता है. लेकिन मिस्बाह अगर बाबर के मेंटॉर होंगे तो ये उनके लिए सही नहीं रहेगा, क्योंकि वह एक रक्षात्मक कप्तान रहे हैं, जिसके कारण उनकी काफी आलोचनी हुई है.

यह भी पढ़ें- 

2023 विश्व कप के लिए अभी से रणनीति बना रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, भारत को करना है मेज़बानी

स्टीव वॉ ने किया खुलासा- कैसा था भाई मार्क वॉ के साथ संबंध, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget