एक्सप्लोरर

FIFA WC Final in Stats: 1974 में महज 88 सेकंड में हो गया था गोल, जानें फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के 10 दिलचस्प फैक्ट्स

FIFA WC 2022 Final: आज 2022 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसमें अर्जेंटीना और फ्रांस आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा.

FIFA World Cup Interesting Facts: फुटबॉल जगत का 22वां वर्ल्ड कप फाइनल अब से कुछ ही देर में लुसैल स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है. इस बार डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस (France) की टीम के सामने अर्जेंटीना (Argentina) की चुनौती है. दोनों ही टीमें दो-दो बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है. अर्जेंटीना के लिये जहां यह छठा वर्ल्ड कप फाइनल है, वहीं फ्रांस चौथी बार फाइनल खेल रही है. जानें इस महामुकाबले से पहले फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

1. फीफा वर्ल्ड कप 1974 के फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स के जोहान निसकेन्स ने महज 88 सेकंड में गोल कर दिया था. यह फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे तेज गोल है.

2. फीफा वर्ल्ड कप में 1986 तक एक भी फाइनल मैच में क्लीन शीट नहीं देखी गई. 1990 में पहली बार वेस्ट जर्मनी ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर क्लीन शीट करते हुए वर्ल्ड कप जीता.

3. 1954 के वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्ट जर्मनी ने 0-2 से पिछड़ने के बावजूद हंगरी को 3-2 से शिकस्त दी थी. वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में आज तक दो गोलों से पिछड़ने के बाद कोई टीम इस तरह जीत दर्ज नहीं कर सकी है. 

4. 1982 के वर्ल्ड कप फाइनल में इटली की टीम के सबसे युवा और सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी के बीच 22 साल का अंतर था. डीनो जॉफ 40 साल के थे और गियुसेपे बरगोनी की उम्र महज 18 साल थी. यह अब तक वर्ल्ड कप फाइनल में एक टीम में सबसे ज्यादा उम्र के अंतर का रिकॉर्ड है.

5. वर्ल्ड कप 1998 के फाइनल में फ्रांस की टीम में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की उम्र में अंतर महज 4 साल 5 महीने था. यह वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे कम उम्र के अंतर का रिकॉर्ड है.

6. वर्ल्ड कप 1966 के फाइनल में इंग्लैंड के ज्यॉफ्री चार्ल्स हर्स्ट ने हैट्रिक जमाई थी. अब तक वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में उनके अलावा अन्य किसी खिलाड़ी ने हैट्रिक नहीं लगाई है.

7. ब्राजील ने वर्ल्ड कप 1958 के अपने पहले मुकाबले की लाइन-अप के मुकाबले फाइनल मैच में 5 खिलाड़ियों को बदला था. आज तक इतना बदलाव अन्य किसी टीम में नहीं हुआ है.

8. ब्राजील के काफू एकमात्र फुटबॉलर हैं, जिन्होंने तीन वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं.

9. अब तक केवल चार फुटबॉलर ने दो वर्ल्ड कप फाइनल में गोल किए हैं. इनमें पेले, पॉल ब्रेंटर, जिनेदिन जिदान और वावा के नाम शामिल हैं.

10. लुईस मोंटी एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो दो बार अलग-अलग टीमों के लिए वर्ल्ड कप फाइनल में नजर आए हैं. 1930 में वह अर्जेंटीना के लिए फाइनल खेले थे और 1934 में वह इटली के लिए मैदान में थे.

यह भी पढ़ें...

Argentina vs France: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मेसी के होमटाउन में कैसा है माहौल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Final Live: GOALLL, फाइनल में स्पेन ने बनाई 1-0 की बढ़त, मेसी के चेहरे पर छाई मायूसी
LIVE: GOALLL, फाइनल में स्पेन ने बनाई 1-0 की बढ़त, मेसी के चेहरे पर छाई मायूसी
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार, भारत में इन दो राज्यों में मंडे को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार, भारत में इन दो राज्यों में मंडे को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget