एक्सप्लोरर

मेंटल हेल्थ पर कर रहा हूं काम, जहां से छोड़ा था, वहीं से दोबारा शुरू कर सकता हूं: कोहली

विराट कोहली ने कहा कि कोरोना वायरस के बाद जब भी क्रिकेट बहाल होगा, वह उसी जगह से शुरू कर सकेंगे जहां छोड़ा था. विराट का मानना है कि वो घंटों नेट्स में अभ्यास करने पर यकीन नहीं रखते बल्कि अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करते हैं.

कोरोना संकटकाल में ये दुनिया एक जगह आकर ठहर गई है और सभी देशों में लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है. इस बीच खिलाड़ी, एक्टरर्स, बिजनेसमैन सभी अपने अपने घरों में बंद है. ऐसे में लॉकडाउन खुलने के बाद सभी के लिए फिर से उस जिंदगी को दोबारा शुरू करने में थोड़ा वक्त लगेगा. लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि उन्होंने जहां से क्रिकेट छोड़ी थी वो दोबारा ठीक उसी जगह से शुरू कर सकते हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह मानसिक रूप से तरोताजा है और इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलता है कि कोरोना वायरस के बाद जब भी क्रिकेट बहाल होगा, वह उसी जगह से शुरू कर सकेंगे जहां छोड़ा था. कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट बंद है. कोहली ने कहा कि वह खुद को शारीरिक रूप से फिट तो रखते ही है लेकिन उनका मुख्य फोकस खेल के मानसिक पहलू पर है.

उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा ,‘‘शुक्र है कि मेरे घर पर जिम है और मैं अभ्यास कर पा रहा हूं. मैं उनमें से हूं जिनका फोकस मानसिक पहलू पर रहता है. मैं नेट पर घंटो अभ्यास करने पर फोकस नहीं करता हूं.’’

कोहली ने कहा ,‘‘ मुझे पता है कि एक बार मानसिक रूप से तरोताजा होने पर मैं उसी जगह से शुरू कर सकूंगा जहां छोड़ा था.’’ उन्होंने स्वीकार किया कि शुरूआती दिनों में मौजूदा स्थिति से निपटना आसान नहीं था. शुरू में यह कठिन था लेकिन चीजों को दूसरे नजरिये से देखने लगो और समय के साथ साथ आपको पता चलता है कि यह आपके काबू में नहीं है

.कोहली ने कहा ,‘‘आप ऐसे में अपनी मानसिक स्थिति पर ही नियंत्रण कर सकते हैं. अच्छी बात यही है कि मैं अभ्यास कर पा रहा हूं. वह हालांकि मेरे लिये पहले भी समस्या नहीं थी. मैं फिट हूं और अभ्यास कर रहा हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फाइनल हारने वाली अर्जेंटीना को मिले 318 करोड़, चैंपियन स्पेन की प्राइज मनी उड़ा देंगे आपके होश
फाइनल हारने वाली अर्जेंटीना को मिले 318 करोड़, चैंपियन स्पेन की प्राइज मनी उड़ा देंगे आपके होश
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
Spain vs Argentina Highlights: स्पेन 16 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को से हराया
स्पेन 16 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को से हराया

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget