एक्सप्लोरर

IPL में नहीं मिला खरीदार तो काउंटी के डेब्यू मैच में इशांत चटकाए 5 विकेट

आईपीएल सीज़न 11 में कोई भी खरीदार नहीं मिलने के बाद काउंटी क्रिकेट का रूख करने वाले टीम इंडिया के स्टार पेसर इशांत शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

नई दिल्ली: आईपीएल सीज़न 11 में कोई भी खरीदार नहीं मिलने के बाद काउंटी क्रिकेट का रूख करने वाले टीम इंडिया के स्टार पेसर इशांत शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अपनी टीम ससेक्स के लिए डेब्यू मुकाबला खेलते हुए इशांत ने पांच विकेट चटकाकर विरोधी टीम को मुश्किल में डाल दिया और अपनी टीम के लिए मुकाबला ड्रॉ करवाया. बर्मिंघम में खेले जा रहे डिवीजन 2 के इस मुकाबले में ससेक्स की टीम ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. बल्लेबाज़ी के लिए आई वार्विकशायर की टीम ने 299 रन बनाए. लेकिन इशांत ने पहली पारी में विरोधी टीम के 3 अहम विकेट चटका दिए. पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेलने उतरे इशांत ने एडम होज़, विकेटकीपर टिम एम्ब्रॉज़ और ओपनर विल रॉड्स के विकेट चटकाए. इसके बाद ससेक्स की टीम ने बल्लेबाज़ी करते हुए 374 रन बना डाले. गेंदबाज़ी के साथ-साथ इशांत ने बल्ले से भी हाथ दिखाए और 22 रनों की अहम योगदान दिया. लेकिन दूसरी पारी में एक बार फिर से कप्तान ने इशांत पर भरोसा जताया और इशांत ने विरोधी टीम के तीन में से दो विकेट अपने नाम कर लिए. दिल्ली के 29 वर्षीय पेसर इशांत ने विरोधी टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ इआन बेल और जोनाथन ट्रॉट को सस्ते स्कोर पर चलता किया. हालांकि अंत में ये चार दिवसीय मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. देखें वीडियो: चेतेश्वर पुजारा के बाद इशांत भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस क्रिकेट का हिस्सा हैं. वो काउंटी टीम के लिए पांच प्रथम श्रेणी और आठ लिस्ट ए मैच खेलेंगे. इशांत शर्मा का इंग्लिश काउंटी में खेलने का यह पहला मौका है. वह चार अप्रैल से शुरू हुई अपनी सेवाओं को चार जून तक जारी रखेंगे. इशांत शर्मा को इस सीज़न 75 लाख के बेसप्राइज़ पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था. जबकि ससेक्स ने इशांत को जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन की जगह टीम में शामिल किया है. जोफ्रा और जॉर्डन की इस सीज़न आईपीएल में नीलामी हो गई थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक पांड्या से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न में मिले ढेर सारे गिफ्ट!
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न गिफ्ट भी मिले
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget