एक्सप्लोरर

इस बड़ी वजह से IPL के शुरूआती मैचों में शामिल नहीं होंगे फिंच और मैक्सवेल

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है. पहला मुकाबला सात अप्रैल को खेला जाएगा जिसमें पिछले मुकाबले की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दो साल के बैन के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है. पहला मुकाबला सात अप्रैल को खेला जाएगा जिसमें पिछले मुकाबले की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दो साल के बैन के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. पहला मुकाबला रात 8 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन आईपीएल की शुरूआत में फ्रेंचाइज़ किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स को एक बड़ा झटका लगा है. जी हां, मिलियन डॉलर की खरीद वाले ऑस्ट्रेलियाई स्टार्स एरॉन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल शुरूआती दिनों में अपनी-अपनी टीमों के साथ नहीं जुड़ेंगे. दरअसल इसके पीछे कोई भी मैच या अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम कारण नहीं है बल्कि ये कारण है फिंच की शादी. एरॉन फिंच आने वाली 7 अप्रेल को अपनी मंगेतर एमी ग्रिपित्स के साथ शादी करने जा रहे हैं. जिसमें उनके करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलियाई टीममेट भी शामिल होंगे. दरअसल पहले इन दोनों सितारों को आईपीएल के 15 अप्रेल के करीब शुरू होने की उम्मीद थी. लेकिन अब तय कार्यक्रम की वजह से इन्हें शुरूआत दिनों में आईपीएल मिस करना पड़ेगा. एरॉन फिंच ने आईपीएल का शेड्यूल देखने के तुंरत बाद कहा, 'मैं हाल ही में आईपीएल का कार्यक्रम देखा, ऐसा कोई भी मौका नहीं है कि मैं अपनी शादी मिस करूं.' एरॉन फिंच को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 6.2 करोड़ की कीमत में खरीदा है, जबकि मैक्सवेल को दिल्ली की टीम ने 9 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा है.
इस बड़ी वजह से IPL के शुरूआती मैचों में शामिल नहीं होंगे फिंच और मैक्सवेल
  हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों की पहली टक्कर आपस में 8 अप्रेल को दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर होने वाली हैं. जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे फिंच के लिए अच्छी बात ये है कि वो अपनी टीम के लिए एक ही मैच मिस करेंगे क्योंकि 8 अप्रेल के बाद पंजाब की टीम को अगला मुकाबला 14 अप्रेल को खेलना है. जबकि दिल्ली की टीम अपना अगला मैच 11 अप्रेल को राजस्थान के खिलाफ जयपुर में खेलेगी. इस बार आईपीएल में 56 लीग मैच के साथ कुल 60 मुकाबले खेले जाएंगे जिसका फाइनल 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल के नए कार्यक्रमों में समय को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है. ब्रॉडकास्ट स्पॉन्सर स्टार स्पोर्ट्स डबल हैडर वाले मुकाबले को नए समय पर चाहता था लेकिन अभी इसमें कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget