एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के सामने होगी ऊरुग्वे की चुनौती, ब्राजील को मिलेगी बेल्जियम से टक्कर

अहम मैच के पहले ब्राजील को बड़ा झटका लगा है और उसके स्टार डिफेंडर डानीलो चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

फीफा वर्ल्ड कप में आज खेले जाने वाले फ्रांस और ऊरुग्वे के मैच से क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का दौर शुरू होने जा रहा है. पहले मुकाबले में जहां फ्रांस और ऊरुग्वे के डिफेंस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती हैं, वहीं दूसरे मैच में बेल्जियम और ब्राजील का मैच भी रोमांचक रहने की उम्मीद है. हालांकि अहम मैच के पहले ब्राजील को बड़ा झटका लगा है और उसके स्टार डिफेंडर डानीलो चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

फ्रांस और ऊरुग्वे के डिफेंस में होगा मुकाबला

फ्रांस से टक्कर लेने जा रही उरुग्वे के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि पुर्तगाल के खिलाफ दो गोल करने वाले उसके स्ट्राइकर एडिसन कावानी चोटिल हैं. प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्हें चोट लग गई थी और इसलिए उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. वह क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी संदेह है.

कावानी के न होने से उरुग्वे को एक नुकसान यह भी है कि टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी लुइस सुआरेज का असरदार जोड़ीदार मैच में नहीं होगा जो सुआरेज को कमजोर भी कर सकता है. सुआरेज को इस मैच में किस का साथ मिलेगा यह देखना होगा. उरुग्वे की ताकत उसका कसा हुआ डिफेंस है जिसने रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी को पेनाल्टी एरिया में जाने के लिए तरसा दिया था. इस डिफेंस पर एंटोनी ग्रीजमैन, कीलियन म्बाप्पे, पॉल पोग्बा, एनगोलो कांते को रोकने की चुनौती होगी.

वहीं फ्रांस के डिफेंस ने मेसी जैसे खिलाड़ी को बांधे रखा हालांकि वो एक गोल कर गए थे लेकिन उसके बाद वह खुलकर नहीं खेल पाए. फ्रांस में सैमुएल उम्तिति, राफेल वरान के ऊपर उरुग्वे के अटैक को रोकना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है.

बेल्जियम के सामने होगी ब्राजील की चुनौती

दूसरे क्वार्टर फाइनल में आज पांच बार की विजेता ब्राजील का सामना बेल्जियम से होगा. कजान एरिना में खेले जाने वाले इस मैच में बेल्जियम की कोशिश दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने की होगी. बेल्जियम ने दो गोलों से पिछड़ने के बाद गजब का जज्बा दिखाते हुए जापान को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है. हालांकि टीम पिछले दो बड़े टूर्नामेंटों फीफा विश्व कप-2014 और यूईएएफ यूरो-2016 में क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हुई है.

वहीं ब्राजील ने अंतिम-16 में मेक्सिको को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है. विश्व कप के इतिहास में 14वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची ब्राजील ने इस संस्करण में अब तक केवल एक गोल खाया है जबकि उसने सात गोल दागे हैं. ऐसे में टीम कोच टिटे के मार्गदर्शन में बेल्जियम के खिलाफ भी इसे जारी रखना चाहेगी.

ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी नेमार ने अभी तक चार मैचों में दो गोल किए हैं. नेमार पहले से ही येलो कार्ड पर चल रहे हैं और इस मैच में एक और येलो कार्ड मिलने पर अगले मैच से निलंबित हो सकते हैं. हालांकि ब्राजील के डिफेंडर डानीलो टखने में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर सिटी के डानीलो को शुक्रवार शाम बेल्जियम के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की पूर्वसंध्या पर अभ्यास के दौरान टखने में चोट लग गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
Asian Para Games 2026 Day 5 Live: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
LIVE: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या 100 पार
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget