एक्सप्लोरर

Sunil Chhetri Retirement: 20 साल बेमिसाल, खत्म हुआ सुनील छेत्री का करियर; भारत ने कुवैत के साथ खेला ड्रॉ

Sunil Chhetri Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर मुकाबले में भारत जीत दर्ज नहीं कर सकी है. यह मुकाबला सुनील छेत्री के करियर का आखिरी मैच रहा.

Sunil Chhetri Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर्स मुकाबले में भारत और कुवैत का मैच 0-0 के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ है. ये मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया और भारत के कप्तान सुनील छेत्री के करियर का यह आखिरी मुकाबला रहा. फाइनल-18 स्टेज में जाने के लिए भारत के लिए यह मैच जीतना जरूरी था. भारत अब भी अगले चरण में जा सकता है, लेकिन उसे अन्य मुकाबलों पर निर्भर रहना होगा. मुकाबला समाप्त होने के बाद अन्य खिलाड़ियों ने छेत्री को सम्मानित किया, लेकिन इस दौरान वे भावुक भी हो गए थे. भारत को पहले और दूसरे हाफ में भी गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन किसी भी मौके को भारत भुना नहीं पाया. भारत का अगला मैच 11 जून को कतर से होगा.

भारतीय कप्तान नियमित रूप से कुवैत के डिफेंस को भेदने की कोशिश करते दिखे, लेकिन अंतिम मिनट तक उनकी सभी कोशिशें असफल साबित हुईं. मुकाबले के ड्रॉ रहने की एक बड़ी वजह ये रही कि भारतीय टीम का डिफेंस कई मौकों पर कमजोर दिखा, इसी कारण कुवैत कई बार गोल दागने के बहुत करीब आ गई थी. वहीं अटैकिंग डिपार्टमेंट में भारतीय टीम एक बार फिर काफी हद तक सुनील छेत्री पर निर्भर दिखाई दी. खैर मुकाबला खत्म होने के बाद साल्ट लेक स्टेडियम में करीब 58,000 लोगों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया. 

साथी खिलाड़ियों से मिला गार्ड ऑफ हॉनर

कुवैत के साथ चाहे भारत का मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन इसके बाद सबकी नजरें सुनील छेत्री पर जा टिकीं. उन्हें भारत के पूरे स्क्वाड ने गार्ड ऑफ हॉनर भी दिया, लेकिन इस लम्हे ने उन्हें इमोशनल कर दिया था. सुनील अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए और जर्सी से आंसू पोंछते दिखाई दिए.

करियर में दागे 94 गोल

सुनील छेत्री ने अपने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल करियर में 151 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 94 गोल दागे. सुनील आज तक के इतिहास में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 4 हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी भी रहे. छेत्री अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे. इस लिस्ट में उनसे ऊपर पुर्तगाल के क्रिस्टीयानो रोनाल्डो (128), ईरान के अली डाई (108) और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी (106) रहे.

यह भी पढ़ें:

SUNIL CHHETRI RETIREMENT: प्रेम कहानी हो तो ऐसी..., कोच की बेटी से प्यार, फिर चुपके-चुपके मैसेज; अजब है सुनील छेत्री की लव स्टोरी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को पटका, 16 साल बाद हुआ था 'महामुकाबला'
वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को पटका, 16 साल बाद हुआ था 'महामुकाबला'
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget