एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप : दूसरे मैच में नाइजीरिया से भिड़ेगा आइसलैंड

आइसलैंड कोशिश करेगी की वह इस मैच में पूरे तीन अंक लेकर अगले दौर की संभावनाओं को बनाकर रखे.

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही आइसलैंड टूर्नामेंट में ग्रुप-डी के अपने दूसरे मैच में आज नाइजीरिया से भिड़ेगी . आइसलैंड ने अपने पहले मैट में अर्जेटीना को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था. नाइजीरिया इस मैच में क्रोएशिया से 0-2 से मात खाने के बाद आ रही है. उसे एक ऐसी टीम से भिड़ना है जो आत्मविश्वास से भरी है.

पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही है आइसलैंड

आइसलैंड पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही है और पहले ही मैच में उसने लियोनेल मेसी जैसे स्टार खिलाड़ी के दबदबे को दफना दिया था. इस जीत से बेशक उसे आत्मविश्वास मिला होगा लेकिन वो अपने अगले मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. आइसलैंड कोशिश करेगी की वह इस मैच में पूरे तीन अंक लेकर अगले दौर की संभावनाओं को बनाकर रखे. वहीं सुपर ईगल्स के नाम से मशहूर नाइजीरिया अगर अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं करती है तो उसे शुरुआती दौर से ही बाहर जाना पड़ेगा. वहीं जीत उसे अंतिम-16 की दौड़ में बनाए रखेगी.

क्रोएशिया के खिलाफ नाइजीरिया टीम की कमजोरी मौकों को अंजाम तक न पहुंचाना रही थी. उसने मौके तो कई बनाए थे लेकिन गोल नहीं कर पाई थी. इस कमजोरी को उसे इस मैच में दूर करना होगा. वहीं डिफेंस में निरंतरता की कमी भी उसे दूर करनी होगी.

आइसलैंड के लिए जरूरी है कि उसने अर्जेटीना के खिलाफ जिस एकजुटता का प्रदर्शन किया था उसे वो कायम रखे. टीम की ताकत यही है और इसी के दम पर उसने मेसी को रोक पाने में सफलता हासिल की थी.

अगर आइसलैंड इसी खेल को जारी रखती है तो सुपर ईग्ल्स के लिए यह मैच बेहद मुश्किल हो जाएगा.

आइसलैंड टीम :

गोलकीपर : हेंस थोर हैल्डोरसल, रूनार एलेक्स रनारसन, फ्रेडरिक स्क्राम.

डिफेंडर : कारी अनेर्सोन, एरी फ्रीर स्कुलसन, बिरकिर मार सेवरसन, सेर्वीर इंगी इंगसन, होरोउर मैग्नसन, होल्मर ऑर्न आइजॉल्फसन, रागनार सिगर्डसन.

मिडफील्डर : जोहान बर्ग गुडमंडसन, बिरकिर बजरनासन, अन्र्नर इंगवी ट्रस्टसन, एमिल हॉलफ्रेडसन, जिल्फि सिगर्डसन, ओलाफुर इंगी स्कुलसन, रुरिक गिस्लासन, सैमुअल फ्रिजजोन्सन, एरोन गुनारसन.

फारवर्ड : अल्फ्रेड फिनबोगसन, बोजर्न बर्गमान सिगडार्सन, जॉन दादी बोडवर्सन, अल्बर्ट गुडमंडसन.

नाइजीरिया टीम :

गोलकीपर : फ्रांसिस यूझोहो, इकेचाुक्वु इजेनेवा, डेनियल अक्पेयी

डिफेंडर : विलियम ट्रस्ट-इकोंग, अबुदुल्लाही सेहु, टायरोने इबुएही, एल्डरसन, इचेहिजीले, ब्रायन इडुवो, चिडजोई अवेजेइम, लियोन बालोगुन, केनेथ ओमेरेयु.

मिडफील्डर : मिकेल जॉन ओबी, ओगेनयी ओनाजी, विलफ्राइड नदिदी, ओगेनेकारो इटेबो, जॉन ओगु, जोएल ओबी, अहमद मुसा, केलेची इहेननाचो, विक्टल मोजेज, ओडियोन इघालो, एलेक्स इवोबी, सिमोने न्वान्को.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget