एक्सप्लोरर

Fifa World Cup 2018: मिस्र के खिलाफ ऊरुग्वे ने आखिरी मिनट में गोल करके मारी बाजी

Fifa World Cup 2018: ऊरुग्वे ने पूरे मैच के दौरान मिस्र पर दवाब बना रखा था. हालांकि गोल करने की कामयाबी उसे आखिरी मिनट में ही मिल पाई.

जिमेनेज (90वें मिनट) की ओर से अंतिम मिनट में सिर से किए गए गोल के दम पर उरुग्वे ने एकातेरीनाबर्ग स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में मिस्र के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की. इस मैच में मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह की कमी साफ नजर आ रही थी, क्योंकि उनकी टीम का फारवर्ड उरुग्वे के डिफेंस को भेदने में असफल रहा.

पहले हाफ अपने स्टार फारवर्ड मोहम्मद सलाह के बगैर उतरी मिस्र की टीम ने एडिसन कवानी और बार्सिलोना के बेहतरीन खिलाड़ी लुइस सुआरेज जैसे दिग्गज फारवर्ड खिलाड़ियें से सजी उरुग्वे की टीम को अपने अच्छे डिफेंस के दम पर शुरुआती बढ़त नहीं लेने दी.

उरुग्वे ने भी अच्छे डिफेंस का प्रदर्शन किया, लेकिन उसके मिडफील्ड में अनुभव की कमी साफ नजर आई. उसने मैच के 23वें मिनट में बेहतरीन गोल के अवसर को गंवा दिया. उरुग्वे की टीम को कॉर्नर मिला और फुटबाल सुआरेज के पास थी. उन्होंने किक तो मारी, लेकिन फुटबाल किनारे से बाहर निकल गई.

इससे पहले, आठवें मिनट में कवानी को भी गोल का अवसर मिला था. उन्होंने गोल पोस्ट के बॉक्स के बाहर से किक मारी, लेकिन मिस्र के गोलकीपर मोहम्मद एल शेनवाई ने शानदार तरीके से इसे सेव कर लिया.

दो शानदार मौके गंवाने के बावजूद मिस्र का डिफेंस डटा रहा. बेंच पर बैठे स्टार खिलाड़ी सलाह इस पूरे मैच को देख रहे थे. 1990 के बाद पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही इस टीम को भी उरुग्वे के गोल पोस्ट तक पहुंचने के दो अवसर मिले थे, लेकिन वह इस अवसर को भुना नहीं पाई.

पहले हाफ में नहीं हुआ था कोई गोल

दूसरे हाफ की शुरुआत में भी उरुग्वे का अटैक मिस्र के डिफेंस के आगे कमजोर नजर आया. 47वें मिनट में ही एक बार फिर सुआरेज को शानदार गोल का मौका मिला था. कवानी ने सुआरेज को फुटबाल पास की थी, लेकिन एक बार फिर मिस्र के गोलकीपर शेनवाई ने शानदार तरीके से सेव करते हुए उरुग्वे की इस कोशिश पर भी पानी फेर दिया. इस बीच, 49वें मिनट में मिस्र के खिलाड़ी तारेक हामेद को पैर में चोट लग गई और उनके स्थान पर सैम मोर्सी को मैदान पर भेजा गया.

गोल करने के अवसरों को गंवाने वाले सुआरेज 73वें मिनट में एक बार फिर मिस्र के गोल पोस्ट तक पहुंचे, लेकिन फिर शेनवाई ने सुआरेज के पैरों पर फंसी फुटबाल को अपने हाथों से रोक लिया और सुआरेज एक बार फिर गोल करने से चूक गए.

कई बार उरुग्वे के गोल पोस्ट के बॉक्स तक आकर फंसी रह गई मिस्र के खिलाड़ियों को 80वें मिनट में अच्छा अवसर मिला था, लेकिन मुसलेरा का शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया.

इस मैच में मिस्र के लिए स्टार बनकर उभरे गोलकीपर शेनवाई ने 83वें मिनट में सुआरेज और कवानी की जुगलबंदी को करारा जवाब दिया. सुआरेज से मिले पास को कवानी ने सीधा शॉट मारकर मिस्र के गोल पोस्ट पर फेंका लेकिन शेनवाई ने बेहतरीन तरीके से सेव कर लिया. 88वें मिनट में कवानी ने फ्री किक से गोल मारा, लेकिन वह गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचा.

इतनी मशक्कत के बाद आखिरकार 90वें मिनट में सांचेज ने राइट से फ्री किक से शॉट पास किया, जिसे एटलेटिको मेड्रिड के खिलाड़ी जोस गिमेनेज ने सिर से शॉट मारकर मिस्र के गोल पोस्ट पर पहुंचाया और उरुग्वे को बड़ी सफलता दिलाई.

दोनों टीमों को पांच मिनट का इंजुरी टाइम दिया गया. हालांकि, इसमें दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ और अंत में उरुग्वे ने 1-0 से जीत हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget