एक्सप्लोरर

FIFA 2018: क्वार्टर फाइनल में थमा ब्राजील का सफर, बेल्जियम सेमीफाइनल में

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद अब नेमार के विश्व कप जीतने का सपना टूट गया है. पांच बार की चैंपियन ब्राजील को बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में 2-1 से हराकर दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली.

नई दिल्ली: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद अब नेमार के विश्व कप जीतने का सपना टूट गया है. पांच बार की चैंपियन ब्राजील को बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में 2-1 से हराकर दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली.

ब्राजील की हार के साथ ही यह भी तय हो गया कि विश्व कप चैंपियन कोई यूरोपीय टीम ही बनेगी. बेल्जियम सेमीफाइनल में फ्रांस से भिड़ेगा जबकि दो अन्य क्वार्टर फाइनल स्वीडन और इंग्लैंड तथा मेजबान रूस और क्रोएशिया के बीच खेले जाएंगे. ब्राजील लगातार चौथी बार किसी यूरोपीय टीम से हारकर विश्व कप से बाहर हुआ.

बेल्जियम ने फर्नेन्डिहो के 13वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से खाता खोला जबकि केविन डि ब्रूएन ने 41वें मिनट में बेहतरीन गोल करके उसकी बढ़त दोगुनी कर दी. ब्राजील की तरफ से एकमात्र गोल रेनाटो अगुस्टो ने 76वें मिनट में किया.

ब्राजील की किस्मत आज उसके साथ नहीं थी,टीम ने गोल करने के अनेकों मौके गंवा दिए. खेल के आठवें मिनट में नेमार की कॉर्नर किक पर गोल पोस्ट के पास खड़े थियगो सिल्वा आसानी से गोल कर सकते थे लेकिन उनका ढीला शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया. आखिर तक ऐसे कुछ मौके चूकने का आखिर में टिटे की टीम को हार के रूप में खामियाजा भुगतना पड़ा.

बेल्जियम ने 13वें मिनट में फर्नेन्डिन्हो के आत्मघाती गोल से बढ़त बना ली. डि ब्रूएन की कॉर्नर किक को विन्सेंट कोम्पानी ने गोल पोस्ट के पास से गोल की तरफ बढ़ाया लेकिन वह फर्नेडिन्हो से टकराकर अंदर गयी और इस तरह से यह विश्व कप 2018 का 11वां आत्मघाती गोल बन गया. जो कि किसी भी विश्व में सबसे अधिक है.

डि ब्रूएन का गोल हालांकि खूबसूरत था. ब्राजील जब लगातार हमले कर रहा था तब बेल्जियम ने जवाबी हमला बोला. इस गोल की शुरुआत मारूआने फेलानी ने की लेकिन उसे ब्राजीली गोल के करीब तक पहुंचाने का श्रेय रोमेलु लुकाकु को जाता है. लुकाकु ने लगभग आधा मैदान नापकर डि ब्रूएन को गेंद थमायी जिनके करारे शॉट का एलिसन के पास कोई जवाब नहीं था.

ब्राजील अब गोल के लिए बेताब हो गया था. मार्सेलो और नेमार ने प्रयास भी किए लेकिन वे बेल्जियम के गोलकीपर थिबॉट कोर्टोइस को छकाने में नाकाम रहे. दूसरी तरफ डि ब्रूएन को 40वें मिनट में दूसरा गोल करने का मौका मिला लेकिन उनकी फ्री किक को एलिसन ने एक हाथ से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

ब्राजील ने दूसरे हाफ के शुरू से ही मौके बनाने पर ध्यान दिया लेकिन वह उन्हें नहीं भुना पाया. इस बीच उसकी कलात्मक फुटबॉल का नजारा भी दिखा. खेल के 50वें मिनट में राबर्टो फर्मिनो ने मार्सेलो के पास को गोल की तरफ बढ़ाया लेकिन वहां पर कोर्टोइस दीवार की तरह खड़े थे.

गैब्रियल जीसस का पेनल्टी बॉक्स के अंदर जॉन वेट्रोनगन को छकाना और फिर कोम्पानी का टैकल करना. रेफरी ने ब्राजील को पेनल्टी देने के लिये वीएआर का सहारा लिया और फैसला बेल्जियम के पक्ष में गया.

खेल रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंच गया था. टूर्नामेंट में पहली बार ब्राजील शानदार खेल दिखा रही थी दूसरी तरफ बेल्जियम जवाबी हमले करता. खेल के 62वें मिनट में इडेन हैजार्ड का शॉट अगर मामूली अंतर से बाहर नहीं निकलता तो स्कोर 3-0 हो जाता. इसके बाद कोर्टोइस ने आठ मिनट के अंदर दो अवसरों पर डगलस कोस्टा के शॉट रोककर बेल्जियम पर से खतरा टाला.

कोर्टोइस को आखिर में अगुस्टो छकाने में सफल रहे जिन्होंने खेल के 76वें मिनट में फिलिप कोटिन्हो के क्रॉस पर गोल करके ब्राजीली समर्थकों में थोड़ी उम्मीद जगायी.

बेल्जियम ने हालांकि अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी और आखिर में ब्राजीली टीम को क्वार्टर फाइनल से विदाई लेनी पड़ी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget