एक्सप्लोरर

Chess: 21 साल का यह लड़का बना भारत का नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी, विश्वनाथन आनंद को छोड़ा पीछे

Chess: चेस प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है. देश के एक 21 साल के लड़के ने वर्ल्ड चेस रैंकिंग में 9वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है. यह युवा खिलाड़ी अब देश का नंबर वन चेस प्लेयर बन गया है.

FIDE chess: भारत में शतरंज की दुनिया से एक नई और अच्छी खबर आई है. दरअसल, इंटरनेशनल चेस फेडरेशन ने अप्रैल महीने की रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें एक 21 साल का भारतीय लड़का भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर देश का नया नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी बन गया है.

कौन है वो 21 साल का यंग लड़का?
21 साल के अर्जुन एरिगासी ने शतरंज की दुनिया में तहलका मचा दिया है. वह अप्रैल महीने की इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की वर्ल्ड रैंकिंग लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं. जिसके बाद विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ अर्जुन एरिगासी देश के नए नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं. अर्जुन पहली बार एफआईडीई रेटिंग लिस्ट के टॉप 10 में भी शामिल हुए हैं. वो 2756 रेटिंग के साथ वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं. वहीं विश्वनाथन आनंद 11वें स्थान पर खिसक गए हैं, उनकी रेटिंग 2751 है.

यह पहली बार नहीं है, जब किसी युवा खिलाड़ी ने आनंद को पछाड़ा है. इससे पहले दोंबराज गुकेश ने भी यह कारनामा किया था. लेकिन अर्जुन ने इस बार एक कदम और आगे बढ़ाया है.

ऐसे बनें अर्जुन देश के नंबर वन शतरंज खिलाड़ी
अर्जुन की यह उपलब्धि हाल ही में खेले गए 5वें शेनझेन शतरंज मास्टर्स और बुंडेसलिगा वेस्ट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन का नतीजा है. जहां उन्होंने 8.3 एलो रेटिंग प्वाइंट हासिल किए. फिलहाल वह ग्रेनके चेस ओपन 2024 में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं. यहां अब तक उन्होंने 7 में से 6 अंक हासिल कर लिए हैं. हालांकि, वह टॉप तीन खिलाड़ियों से आधा अंक पीछे हैं.

वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 1, 2 और 3 पर कौन है?
वर्ल्ड रैंकिंग की बात करें तो मैग्नस कार्लसन अभी भी टॉप पर हैं. उनकी रेटिंग 2830 है. उनके बाद अमेरिका के फैबियानो कारूआना 2803 अंकों के साथ दूसरे और हिकारू नाकामुरा 2789 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

भारतीय महिला चेस रैंकिंग
भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ियों की बात करें तो टॉप 15 में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. कोनेरु हम्पी 2546 अंकों के साथ पांचवें, हरिका द्रोणावल्ली 2503 अंकों के साथ 11वें और रमेशबाबू वैशाली 2475 अंकों के साथ 15वें नंबप पर कायम हैं. वैशाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जो एफआईडीई महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भाग लेंगी.

यह भी पढ़ें :
Nepal: भारत में मौजूद है नेपाल टीम, क्या T20 World Cup से पहले पड़ोसियों के साथ होगी सीरीज़?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget