एक्सप्लोरर

World cup 2019: विश्व कप में पाकिस्तान के लिए ‘ट्रंपकार्ड’ साबित हो सकते हैं फखर जमान

चैम्पियंस ट्राफी 2017 फाइनल में बुमराह की गेंद पर जमां ने विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा दिया . बुमराह हालांकि गेंद डालते समय क्रीज से बाहर निकल गए थे और उस समय तीन रन पर खेल रहे जमां को जीवनदान मिल गया . नौसेना की टीम के लिए क्रिकेट खेलने वाले फखर की आक्रामक बल्लेबाजी ने मुख्य कोच मिकी आर्थर और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को प्रभावित किया .

नई दिल्ली: दो बरस पहले भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्राफी फाइनल में जसप्रीत बुमराह की नो गेंद पर बचे फखर जमान शतक जमाकर पाकिस्तान क्रिकेट के नूरे नजर बन गए और अब नौसेना से क्रिकेट में आए इस बल्लेबाज के सामने विश्व कप के रूप में उसके कैरियर की सबसे बड़ी चुनौती है . चैम्पियंस ट्राफी 2017 फाइनल में बुमराह की गेंद पर जमां ने विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा दिया . बुमराह हालांकि गेंद डालते समय क्रीज से बाहर निकल गए थे और उस समय तीन रन पर खेल रहे जमां को जीवनदान मिल गया . उसने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पहला शतक जमाकर टीम को जीत दिलाई .

उसके बाद से वह पाकिस्तानी बल्लेबाजी की धुरी बने हुए हैं . पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में उनसे एक बार फिर इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी . फखर ने कहा ,‘‘ मैं उस नो गेंद से स्टार बन गया . मैने फाइनल से पहले ख्वाब देखा था कि मैं नो गेंद पर आउट हो गया हूं और वह सही हुआ .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं शुरूआत में दुखी था क्योंकि मैने अपने माता पिता से मैच में अच्छे प्रदर्शन का वादा किया था .’’ उन्होंने हालांकि कहा कि शोहरत से उनके कदम नहीं भटके हैं और उनका लक्ष्य पाकिस्तान को 1992 के बाद पहला विश्व कप दिलाना है .

उन्होंने कहा ,‘‘ शोहरत के साथ जिम्मेदारी भी आती है और अब मैं पहले से ज्यादा परिपक्व हूं . अब मुझे अपनी भूमिका की अहमियत पता है . विश्व कप में यह मेरी प्राथमिकता होगी .’’ नौसेना की टीम के लिए क्रिकेट खेलने वाले फखर की आक्रामक बल्लेबाजी ने मुख्य कोच मिकी आर्थर और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को प्रभावित किया . पाकिस्तान सुपर लीग 2017 में सलामी बल्लेबाज शरजील खान के स्पाट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंधित होने से उन्हें मौका मिला . चैम्पियंस ट्राफी से ठीक तीन महीने पहले शरजील टीम से बाहर हुए थे और फखर ने मौके का पूरा फायदा उठाकर अपनी छाप छोड़ी .

नौसेना से जुड़े होने के कारण टीम में ‘सोल्जर’ के नाम से मशहूर फखर ने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जमाया . उसने कहा ,‘‘ मेरा काम रन बनाना है और मैं वह कर रहा हूं . मुझे यकीन है कि मेहनत रंग जरूर लायेगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget