एक्सप्लोरर

फॉफ डु प्लेसिस ने साउथ अफ्रीका टीम के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी, सीएसए ने की पुष्टि

धाकड़ बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20) की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. इस बात की पुष्टि खुद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने की है.

जोहान्सबर्ग: फॉफ डु प्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और टी-20 टीम की कप्तानी से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की.

डु प्लेसिस ने कहा, "जब मैंने कप्तानी संभाली थी तब मैंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ टीम का नेतृत्व किया. टीम नई दौर में प्रवेश कर चुकी है. नई लीडरशिप, नए चेहरे, नई चुनौतियां और नई रणनीति. मुझे लगता है कि सभी प्रारुपों से कप्तानी छोड़ना दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के हित में होगा."

35 वर्षीय डु प्लेसिस ने कहा कि क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में वह नई पीढ़ी की मदद करेंगे. उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक था, लेकिन मैं क्विंटन डीकॉक, मार्क और सभी साथियों को पूरी तरह से सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हूं."

डु प्लेसिस ने दिसंबर 2012 के बाद से दक्षिण अफ्रीका के लिए 112 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है. दक्षिण अफ्रीका को अब शुक्रवार से आस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है.

इस बयान को लेकर फॉफ डु प्लेसिस हो गए थे ट्रोल

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस का मानना है कि अगर टेस्ट क्रिकेट में टॉस नहीं होता और उनकी टीम को बतौर बाहरी टीम पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलता तो फिर उनकी टीम भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी. दक्षिण अफ्रीका को हाल में भारत दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इनमें से दो में से तो उसे पारी की जबरदस्त हार झेलनी पड़ी थी. डु प्लेसिस के इस बयान पर क्रिकेट प्रशंसकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

क्रिकइंफो ने डु प्लेसिस के हवाले से लिखा, "हर टेस्ट मैच में वो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले लेते थे और उसके बाद 500 रन बनाकर शाम को (अंधेरे में) पारी घोषित कर देते थे और शाम को जल्दी से तीन विकेट ले लेते थे. इस कारण अगली सुबह टीम दबाव में आ जाती थी. हर मैच में यही कहानी दुहराई जा रही थी." उन्होंने कहा, "यदि टेस्ट क्रिकेट से टॉस को हटा दिया जाए तो फिर विदेशी टीमों के पास अच्छा करने मौका होगा. दक्षिण अफ्रीका में हम हरी पिच पर खेलने को तैयार हैं."

टॉस को लेकर दिए गए अपने इस बयान के बाद भारतीय प्रशंसकों ने डु प्लेसिस को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. उनका मानना है कि डु प्लेसिस का यह बयान केवल बहाना है. एक फैन ने लिखा, "और अगर आपको लगता है कि फॉफ डु प्लेसिस भयानक बहाने देकर थक चुके हैं तो आप गलत हैं. यह आदमी नहीं रुकेगा."

कब से शुरू होगा IPL 2020, किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच, जानिए सबकुछ

अब डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से होगा, सौरव गांगुली ने की पुष्टि
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget