एक्सप्लोरर

इयोन मोर्गन ने बायो-बबल को लेकर जताई चिंता, कहा-सीरीज से हट सकते हैं कई खिलाड़ी

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान मोर्गन ने हालांकि कहा कि खिलाड़ी काफी लंबा समय जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में बिताने की उम्मीद नहीं करते. मोर्गन ने कहा कि इसके कारण भविष्य में और अधिक खिलाड़ी दौरों से हट सकते हैं.

इयोन मोर्गन और जेसन होल्डर ने खिलाड़ियों के लंबे समय तक जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो बबल) में रहने पर अंदेशा जताते हुए चेतावनी दी है कि इससे ‘बेहद अधिक थकान’ हो सकती है. मोर्गन और होल्डर पिछले कुछ महीनों में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का भी हिस्सा रहे हैं.

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मोर्गन के हवाले से कहा, ‘‘हम गर्मियों में अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को पूरी तरह आयोजित कराने में सफल रहे. यह टीमों के लिए अविश्वसनीय उपलब्धि है और ईसीबी ने शानदार प्रतिबद्धता दिखाई. हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हमें दोबारा खेलने का मौका मिला.’’ मोर्गन फिलहाल आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं.

बायो बबल बेहद थकान भरा हो सकता है

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान मोर्गन ने हालांकि कहा कि खिलाड़ी काफी लंबा समय जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में बिताने की उम्मीद नहीं करते. मोर्गन ने कहा, ‘‘लेकिन इस बायो बबल को 12 महीने या 12 में से 10 महीने जब हम यात्रा करते हैं तब तक बनाए रखना व्यावहारिक नहीं है. आप खिलाड़ी को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से थका रहे हैं और यह बेहद थकान भरा हो सकता है जो कोई नहीं देखना चाहता. ’’

होल्डर ने खुद को बताया भाग्यशाली

इंग्लैंड में वेस्टइंडीज की अगुआई करने वाले होल्डर भी मोर्गन से सहमत दिखे. होल्डर ने कहा, ‘‘यह काफी चुनौतीपूर्ण है. मैं भाग्यशाली हूं कि अब भी काम कर रहा हूं. दुनिया में काफी लोग हैं जो कोविड महामारी के कारण काम नहीं कर पा रहे हैं. हमें अब भी लोगों का मनोरंजन करने और ऐसा करने का मौका मिल रहा है जो हमें पसंद है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों की मानसिक हालत को देखते हुए व्यस्तता कम करने के लिए कुछ सोचे जाने की जरूरत है.’’ मोर्गन ने भी कहा कि इसके कारण भविष्य में और अधिक खिलाड़ी दौरों से हट सकते हैं.

IPL 2020: 39 साल के धोनी ने एक हाथ से लपका होश उड़ाने वाला कैच, देखें VIDEO

IPL 2020: सिर्फ 62 रन बनाते ही धवन के नाम होगा शानदार रिकॉर्ड, कोहली-रोहित-रैना के खास क्लब में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget