एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: भारतीय सरज़मीं पर इस टीम इंडिया को हरा पाना नामुमकिन: कपिल देव

नई दिल्ली/रांची: वनडे के बाद टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर 9 विकेट से करारी जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि अब भारत को उसकी सरज़मीं पर हरा पाना नामुमकिन नज़र आता है.   बीती रात रांची के मैदान पर बारिश की बाधा के बावजूद भारतीय टीम ने अपने विजय अभियान को जारी रखा है, भारत ने शनिवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में बारिश से बाधित पहले टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया को नौ विकेटों से हरा दिया. आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 18.4 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने मैच रोक दिया. काफी देर बाद बारिश रुकने के कारण अंपायरों ने भारत को छह ओवरों में 48 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य को भारत ने 5.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत ने रोहित शर्मा (11) के रूप में एक मात्र विकेट खोया. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए. शिखर धवन ने 12 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 15 रनों की पारी खेली. इस जीत के बाद कपिल देव ने कहा, 'इस भारतीय टीम को हिन्दुस्तान की सरज़मीं पर हरा पाना बेहद मुश्किल है.' इसके साथ ही कपिल देव ने कहा कि 'अब मैं ये देखने के लिए उत्सुक हूं कि जिस तरह से भारतीय टीम ने स्वदेश में शानदार प्रदर्शन किया, अब वैसा ही कारनामा विराट की सेना ओवरसीज़ दौरों पर भी कर के दिखाए. टीम इंडिया विदेशों में भी अपना ऐसा ही दबदबा दिखाए.' इसके साथ ही पूर्व कप्तान ने भारतीय खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'टीम इंडिया के पास मौजूदा समय में जिस तरह के खिलाड़ी हैं, मुझे लगता है कि भारतीय टीम इन खिलाड़ियों के साथ विदेश में भी शानदार प्रदर्शन कर सकती है. अब भारतीय टीम विदेश में भी अपना दबदबा कायम करने के लिए तैयार है.' इसके साथ ही कपिल भारतीय टीम की गेंदबाज़ी से भी बहुत अधिक प्रभावित दिखे. उन्होंने कहा, 'मैंने इससे पहले इतना प्रभावित करने वाला गेंदबाज़ी अटैक नहीं देखा.' देश के इस वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन ने बीती रात टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे कुलदीप यादव की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'कुलदीप के पास जिस तरह का ऐक्शन है, उसके साथ उसकी रॉन्ग वन्स को पिक कर पाना बल्लेबाज़ के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है. इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को उन्हें खेलने में मुश्किल हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget