एक्सप्लोरर

यूरो क्वालीफायर्स: जर्मनी ने उत्तरी आयरलैंड को 2-0 से हराया, क्रोएशिया-अजरबैजान का मुकाबला ड्रॉ रहा

इस जीत के साथ जर्मनी एक बार फिर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. क्रोएशिया भी अपने ग्रुप में टॉप पर है.

नई दिल्ली: पिछले साल वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर होने के बाद जर्मनी की फुटबॉल टीम फॉर्म में वापसी करती दिख रही है. यूरो 2020 क्वालीफायर्स के अपने पांचवें ग्रुप मैच में जर्मनी ने उत्तरी आयरलैंड को 2-0 से मात दी. ग्रुप-सी के अपने पिछले मैच में जर्मनी को नीदरलैंड्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस मैच को जीतकर वह दोबारा ग्रुप प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

पांच टीमों के ग्रुप में उत्तरी आयरलैंड और जर्मनी के 12-12 अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के आधार पर जर्मनी शीर्ष पर मौजूद हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबले के पहले हाफ में कड़ी टक्कर देखने को मिली. मेजबान टीम ने जर्मनी के खिलाफ बेहतरीन डिफेंस किया और पहले हाफ में कोई भी टीम बढ़त नहीं बना पाई.

दूसरे हाफ की शुरुआत जर्मनी के लिए बेहतरीन रही. 48वें मिनट में मार्सेल हॉलस्टनबर्ग ने बेहतरीन हाफ-वॉली के जरिए गोल करते हुए जर्मनी को बढ़त दिला दी. इसके बाद, मेजबान टीम ने वापसी की कोशिशें तेज कर दी, लेकिन जर्मनी ने अधिक बॉल पोजेशन रखकर उसे वापसी का कोई बड़ा मौका नहीं दिया. इंजुरी टाइम (92वें मिनट) में सर्गी ग्नाबरी के गोल ने उत्तरी आयरलैंड की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए.

क्रोएशिया का मैच रहा ड्रॉ

ग्रुप-ई के एक मैच में अजरबैजान ने पिछले साल फीफा विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाले क्रोएशिया के खिलाफ 1-1 से रामांचक ड्रॉ खेला. क्वालीफायर्स में अजरबैजान का यह पहला अंक है. ग्रुप-ई की तालिका में अजरबैजान आखिरी पायदान पर काबिज है जबकि क्रोएशिया की टीम 10 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है. ग्रुप-ई में कुल पांच टीमें हैं. सोमवार रात यहां हुए मुकाबले में दोनों हाफ में एक-एक गोल हुआ.

क्रोएशिया की टीम ने पहले मिनट से ही अटैकिंग फुटबाल खेली जिसका लाभ उसे 11वें मिनट में पेनाल्टी के रूप में मिला. कप्तान लूका मॉड्रिक ने कोई गलती न करते हुए गेंद को गोल में डाल दिया. पहला हाफ की समाप्ती तक मेहमान टीम अपनी बढ़त बनाने में कामयाब रही.

क्रोएशिया की टीम ने दूसरे हाफ में बेहतरीन बॉल कंट्रोल दिखाया. हालांकि, उसे कई काउंटर अटैक का भी सामना करना पड़ा. मैच के 72वें मिनट में मेजबान टीम ने शानदार मूव बनाया और तमकिन खलीलजादे ने दमदार गोल करके मुकाबले को रामांचक बना दिया. अंतिम के 10 मिनट भी बेहद रोमांचक रहे और अजरबैजान ने अप्रत्याशित ड्रॉ हासिल कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget