एक्सप्लोरर

Euro Cup 2020: इटली ने ऑस्ट्रिया को हरा क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, डेनमार्क भी अंतिम 8 में पहुंचा

Euro Cup 2020: शनिवार रात को यूरो कप 2020 में दो बेहद ही शानदार मुकाबले देखने को मिले. इटली को ऑस्ट्रिया के सामने कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जबकि डेनमार्क ने वेल्स को बेहद आसानी से मात दी.

Euro Cup 2020: यूरो कप 2020 अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. अब टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की जंग छिड़ी हुई है. इटली ने शनिवार रात खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसके अलावा शानदार फॉर्म में चल रहा डेनमार्क भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुआ है. 

इटली ने आस्ट्रिया को 2-1 से हराकर यूरो कप 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. ग्रुप स्टेज से ही इटली यूरो कप 2020 में शानदार प्रदर्शन कर रहा है. अपने सभी ग्रुप मैच जीतकर अंतिम-16 दौर में पहुंचने वाली इटली की टीम ने पहली बार इस चैम्पियनशिप के नॉकआउट में पहुंची आस्ट्रिया को दोयम साबित किया.

इटली को हालांकि इस जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा क्योंकि वह 95वें मिनट में पहला और 105वें मिनट में दूसरा गोल कर सकी. 114वें मिनट में गोल करते हुए आस्ट्रिया ने मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसके लिए काफी देर हो चुकी थी.

क्वार्टर फाइनल में इटली का सामना गत चैंपियन पुर्तगाल और बेल्जियम के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

डेनमार्क भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

डेनमार्क ने वेल्स को 4-0 से हराकर यूरो 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया. केस्पर डोलबर्ग (27वें मिनट, 48वें मिनट), जोकिम माहेले (88वें मिनट) और मार्टिन ब्रेथवेट (94वें मिनट) इस एकतरफा मुकाबले में गोल करने वाले खिलाड़ी रहे.

वेल्स के कप्तान बेल ने कहा, ''यह निराशाजनक है, मैं बस इतना ही कह सकता हूं. हमने एक मौका गंवा दिया है, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि हम अच्छा खेले. मुझे अभी भी अपने साथियों पर गर्व है.''

क्यों भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन फैंस के निशाने पर हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget