एक्सप्लोरर

Euro Cup 2020: इंग्लैंड ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, डेनमार्क से होगी टक्कर

Euro Cup 2020: इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में यूक्रेन को 4-0 से हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई. डेनमार्क भी चेक गणराज्य को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने में कामयाब हुआ.

Euro Cup 2020: यूरो कप 2020 में शनिवार देर रात दो और शानदार मुकाबले खेले गए. तीसरे क्वार्टर फाइनल में 1992 यूरो चैंपियन डेनमार्क ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इसके अलावा खिताब के दावेदारों में से एक इंग्लैंड ने चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन को 4-0 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया. 8 जुलाई को अब डेनमार्क और इंग्लैंड के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए टक्कर होगी. 

डेनमार्क के लिए थॉमस डेलाने ने 5वें मिनट में और कैस्पर डोलबर्ग ने 42वें मिनट में गोल किया. पैट्रिक स्किक ने दूसरे हाफ की शुरूआत में 49वें मिनट में बढ़त को कम कर दिया. डेनमार्क ने जल्द ही वापसी कर ली और मैच में 2-1 से बढ़त बना ली. 

डेनमार्क के पास गेंद पर कम कब्जा था.चेक गणराज्य ने 55 प्रतिशत समय तक गेंद पर कब्जा बनाए रखा जबकि डेन टीम सिर्फ 45 प्रतिशत समय तक गेंद पर कब्जा बनाए रख सकी. डेन टीम के निशाने पर हालांकि अधिक शॉट थे. चेक गणराज्य के खाते में पांच शॉट आए जबकि डेनिश टीम ने सात मौकों पर शॉट लगाए.

डेनमार्क के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद सुखद अहसास है क्योंकि उनके स्टार खिलाड़ी क्रिश्चियन एरिक्सन की फिनलैंड के खिलाफ शुरूआती मैच में पिच पर कार्डियक अरेस्ट से लगभग मरने के कगार पर पहुंच गए थे. हालांकि मेडिकल स्टाफ की मेहनत रंग लाई और उन्हें बचा लिया गया.

हैरी केन का शानदार प्रदर्शन जारी

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने यूक्रेन के खिलाफ भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में यूक्रेन को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की. इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी केन ने दो गोल किए और यूक्रेन के लिए मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं छोड़ा.

पहले से ही इस मुकाबले में इंग्लैंड की आसान जीत का कयास लगाया जा रहा था और मैच शुरू होने के बाद ऐसा ही देखने को भी मिला. मैच के चौथे ही मिनट में हैरी केन ने गोल दागकर इंग्लैंड को बढ़त दिला दी. पहले हाफ में हालांकि एक ही गोल हुआ.

लेकिन दूसरे हाफ में तो इंग्लैंड ने आते ही गोल कर दिया. यूक्रेन पर दबाव बढ़ाने के लिए दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में हैरी केन ने मैच का अपना दूसरा गोल कर इंग्लैंड को 3-0 की बढ़त दिला दी. यूक्रेन के हाथ से मैच अब निकल चुका था. 63वें मिनट में इंग्लैंड ने एक और गोल कर बढ़त को 4-0 कर लिया और 90 मिनट खत्म होने के बाद वह बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब हो गया.

IND Vs ENG Women: मिताली राज ने जड़ा एक और अर्धशतक, भारत को चार विकेट से मिली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
हरजिंदर और गुलवीर को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए
हरजिंदर और गुलवीर को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget