एक्सप्लोरर

ENGvIND: वनडे सीरीज का फाइनल आज, 1-1 की बराबरी पर हैं भारत और इंग्लैंड

इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी. पहले मैच में भारत ने जीत हासिल की थी तो इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे को जीतते हुए सीरीज में बराबरी कर ली.

लंदन:  भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं और आज हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे निर्णायक बन गया है. इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी. पहले मैच में भारत ने जीत हासिल की थी तो इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे को जीतते हुए सीरीज में बराबरी कर ली.

दूसरे वनडे में हार गई थी टीम इंडिया

पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत ने दूसरे मैच में कुछ गलतियां की थीं जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा था. पहले भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे तो वहीं बल्लेबाज इंग्लैंड द्वारा रखे गए मजबूत स्कोर को हासिल नहीं कर पाए थे. कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सका था. अंत में महेंद्र सिंह धोनी अकेले रह गए थे और टीम मैच हार गई थी. यह हाल तब हुआ था जब भारत को अच्छी शुरुआत मिली थी.

भारत के तेज गेंदबाजों पर दारोमदार

दूसरे मैच में रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या का बल्ला खामोश रहा था वहीं कोहली और रैना अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए थे. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप ने विकेट जरूर लिए थे लेकिन उनको इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अच्छे से खेला था और कुलदीप पर जमकर रन भी बनाए थे. वहीं भारत के तेज गेंदबाजों ने निराश किया था. सिद्धार्थ कौल दो मैचों में पूरी तरह से बेअसर साबित हुए हैं. वह न रन रोक पा रहे हैं न ही विकेट ले पा रहे हैं.

दूसरे मैच में बेअसर दिखे कुलदीप

भारत को जीत के लिए दोनों विभागों में उसी तरह का प्रदर्शन करना होगा जिस तरह का पहले मैच में किया था. इंग्लैंड की बात की जाए तो उसने दूसरे मैच में अपने प्रदर्शन से बता दिया है कि वह बिना किसी तैयारी के नहीं उतरती. पहले मैच में कुलदीप ने छह विकेट लेकर उसकी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी लेकिन दूसरे मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों ने कुलदीप के खिलाफ होमवर्क किया और उन पर रन बनाए.

भारत के लिए खतरा बन चुके हैं रूट

कुलदीप को जो विकेट मिले वो कहीं न कहीं इंग्लैंड के बल्लेबाजों की खुद की गलती से मिले. इंग्लैंड की बल्लेबाजी जेसन रॉय, जॉनी बेयर्सटो, कप्तान इयोन मोर्गन, जोए रूट और बेन स्टोक्स के दम पर है. जेसन और जॉनी ने दोनों मैचों में टीम को सधी हुई शुरुआत दी है. दूसरे मैच से पहले रूट की फॉर्म पर कई सवाल उठ रहे थे जिसे उन्होंने शतक लगाकर दफना दिया. रूट फॉर्म में लौट आए हैं और भारत के लिए खतरा बन चुके हैं.

इनके अलावा अंत में इंग्लैंड के पास मोइन अली और डेविड विले जैसे हरफनमौला खिलाड़ी हैं. विले ने पिछले मैच में 31 गेंदों में 50 रन बनाए थे जो उनका वनडे क्रिकेट में पहला अर्धशतक है. गेंदबाजी में इंग्लैंड के स्पिनरों अली और आदिल राशिद ने बढ़िया काम किया था. वहीं तेज गेंदबाज लियाम प्लंकट, मार्क वुड और विले भी प्रभावशाली रहे थे. मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget