एक्सप्लोरर

ENGvsPAK 3rd Test: खराब रोशनी और बारिश के कारण समय से पहले रुका खेल, 2 विकेट खोकर पाकिस्तान ने बनाए 100 रन

600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े जेम्स एंडरसन ने आबिद अली (42) को पवेलियन भेजा. अब उनके 599 टेस्ट विकेट हो गए है.

बारिश और खराब रोशनी की वजह से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल बार बार बाधित हुआ और समय से पहले खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने फॉलोआन खेलते हुए दो विकेट खोकर 100 रन बना लिये थे. पूरे दिन में 56 ओवर ही फेंके जा सके.पाकिस्तान की टीम अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 583 रन (घोषित) के स्कोर से 210 रन पीछे है और उसके आठ ही विकेट बाकी है. पाकिस्तान ने पहली पारी में 273 रन बनाये थे.

चौथे दिन के आखिर में कप्तान अजहर अली 29 और बाबर आजम चार रन बनाकर खेल रहे थे. इससे पहले शान मसूद को स्टुअर्ट ब्रॉड ने 24वें ओवर में पगबाधा आउट करके पाकिस्तान का दूसरी पारी का पहला विकेट लिया. वहीं 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े जेम्स एंडरसन ने आबिद अली (42) को पवेलियन भेजा. अब उनके 599 टेस्ट विकेट हो गए है.

सुबह बारिश के कारण लंच पहले लेना पड़ा. पहले सत्र में एंडरसन की गेंद पांचवें ओवर में शान के बल्ले से टकराकर विकेटकीपर जोस बटलर के पास पहुंची लेकिन वह कैच लपकने में नाकाम रहे. इससे पहले तीसरे दिन भी रोरी बर्न्स और जाक क्राउले ने उनकी गेंद पर कैच छोड़े थे। पाकिस्तान की दोनों पारियों में अब तक एंडरसन की गेंदों पर चार बार कैच छूट चुके हैं.

अब तक मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न(708) और अनिल कुंबले (619) उनसे अधिक विकेट ले चुके हैं लेकिन वे सभी स्पिनर हैं. मैच पाकिस्तान की जद से बाहर जा चुका है. अब वह ड्रा की ही उम्मीद कर सकता है और इसके लिये भी उसे मौसम की मेहरबानी की दरकार होगी.

इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतकर श्रृंखला में आगे है. यह मैच ड्रा भी रहता है तो इंग्लैंड की 10 साल में पाकिस्तान पर टेस्ट श्रृंखला में यह पहली जीत होगी. उसने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2 . 1 से हराया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget