एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर की प्रेम कहानी: पहली नज़र में ही अंजलि को दिल दे बैठे थे 'मास्टर ब्लास्टर'

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर की प्रेम कहानी के बारे में कम ही लोग जानते हैं. सचिन भी अपनी निजी जिंदगी की चर्चा सार्वजनिक रूप से कम ही करते हैं.

क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी और रिकॉर्ड्स की तो खूब चर्चा होती हैं, लेकिन आज हम आपको ‘लिटिल मास्टर’ की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे.  इसकी एक वजह यह भी है कि सचिन अपनी निजी जिंदगी की चर्चा सार्वजनिक रूप से काफी कम करते हैं.

सचिन और अंजलि की पहली मुलाकात मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुई थी और पहली नजर में दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे. साल था 1990 और सचिन अपने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरे से लौट रहे थे, वहीं अंजलि अपनी मां को एयरपोर्ट पर रिसीव करने गई थीं. अंजलि मशहूर उद्योगपति अशोक मेहता की बेटी थी.

अंजलि की दोस्त ने सचिन के बारे में उन्हें बताया और अंजलि ने उनका नाम चिल्लाना शुरू कर दिया. फैंस की भीड़ में भी सचिन की निगाह अंजलि पर चली गई. सचिन अंजलि को देखकर कुछ झेंप गए और मुस्कुराकर चले गए.  वहीं अंजलि भी उन्हें देखकर सबकुछ भूल गईं.

इसके कुछ दिनों बाद दोनों एक कॉमन फ्रेंड के घर दोबारा मिले और यहां से दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ने लगी. अंजलि जब सचिन से मिली थी तब तक वह एक डॉक्टर बन चुकी थीं. उनकी क्रिकेट की जानकारी बेहद सीमित थी लेकिन सचिन से मुलाकात के बाद उन्होंने क्रिकेट की जानकारी को बढ़ाना शुरू किया था.

दोनों की मुलाकात कम हो पाती थी

सचिन अपने करियार की शुरुआत से स्टार प्लेयर बन चुके थें. इसलिए दोनों की मुलाकात जरा कम ही हो पाती थी, डर लगा रहता था कि अगर सचिन को लोग पहचान गए तो मुश्किल खड़ी हो जाएगी.

एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अंजलि ने एक पुराने किस्से को याद करते हुए बताया कि उन दोंनों ने दोस्तों के साथ फिल्म ‘रोजा’ देखने का प्लान बनाया था. कोई पहचान न ले इसलिए सचिन ने नकली दाढ़ी और चश्मा लगा लिया था. अंजिल के मुताबिक सचिन ने फिल्म शुरू होने के बाद हॉल में एंट्री ली ताकि लोग उन्हें न पहचान सके. लेकिन ये सारी प्लानिंग काम नहीं आई क्योंकि इंटरवेल में उनका चश्मा चेहरे से गिर गया और लोगों ने उन्हें पहचान लिया जिसके बाद उनको फिल्म को बीच में ही छोड़ कर जाना पड़ा.

न्यूजीलैंड में लिया था सगाई का फैसला 

अंजलि ने सचिन की बायोग्राफी ‘प्लेइंग इट माई वे’ की लॉन्चिंग पर बताया था कि न्यूजीलैंड दौरे पर सचिन से मिलने के लिए उन्होंने अंधेरे में 46 एकड़ लंबा रास्ता पार किया था. दोनों ने न्यूजीलैंड में ही सगाई का फैसला किया था.

सचिन और अंजिल ने 24 मई,1995 को शादी कर ली. शादी के वक्त सचिन 22 साल के थे. वहीं अंजलि 28 की थीं. 12 अक्टूबर,1997 को उनके घर बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम उन्होंने ‘सारा’ रखा. 24 सितंबर,1999 को उनके बेटे 'अर्जुन' का जन्म हुआ. बच्चों के जन्म के बाद अंजलि ने उनकी बेहतर परवरिश के लिए अपन प्रोफेशन को छोड़ा दिया. अंजलि का कहना है कि यह उनका अपना फैसला था और इसका उन्हें कोई पछतावा नहीं है. वहीं सचिन ने भी हमेशा अंजलि को अपनी सबसे बड़ी ताकत माना है.

सचिन की बायोग्राफी पर बनी फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’और उनकी बायोग्राफी,’प्लेइंग इट माई वे’में उनके निजी जीवन की और भी जानकारियां मिलती हैं.

यह भी पढ़ें:

ड्रग्स एंगल में हो रही पूछताछ में NCB को दिए रिया ने बॉलीवुड से जुड़े कुछ नाम, सारा अली खान का नाम भी शामिल

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
हरजिंदर और गुलवीर को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए
हरजिंदर और गुलवीर को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget