एक्सप्लोरर

Eng vs WI: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए बनाए 15 रन, वेस्टइंडीज से अभी भी 99 रन पीछे

वेस्टइंडीज का छठा विकेट चेस के रूप में गिरा जिन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया. उन्होंने 142 गेंद में 47 रन बनाये और डोरिच के साथ छठे विकेट के लिये 81 रन जोड़े.

रोस्टन चेस और शेन डोरिच की 81 रन की साझेदारी के बाद वेस्टइंडीज ने बेन स्टोक्स की शानदार गेंदबाजी के सामने आखिरी पांच विकेट 51 रन के भीतर गंवा दिये हालांकि पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को उसे पहली पारी में इंग्लैंड पर 114 रन की बढत मिल गई. इंग्लैंड के पहली पारी के 204 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 318 रन बनाये जबकि चेस और डोरिच के बीच छठे विकेट की साझेदारी के समय लग रहा था कि कैरेबियाई टीम विशाल बढत हासिल कर लेगी. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिये थे. रोरी बर्न्स 10 और डोम सिबले पांच रन बनाकर खेल रहे थे.

वेस्टइंडीज का छठा विकेट चेस के रूप में गिरा जिन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया. उन्होंने 142 गेंद में 47 रन बनाये और डोरिच के साथ छठे विकेट के लिये 81 रन जोड़े. उनके आउट होने के समय वेस्टइंडीज का स्कोर छह विकेट पर 267 रन था. इंग्लैंड की पारी में छह विकेट लेने वाले कप्तान जैसन होल्डर बल्लेबाजी में कोई कमाल नहीं कर सके और पांच रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर जोफ्रा आर्चर को कैच दे बैठे.

कार्यवाहक कप्तान और इंग्लैंड की 2019 विश्व कप जीत के नायक स्टोक्स ने डोरिच और अलजारी जोसेफ को भी पवेलियन भेजा. उन्होंने 14 ओवर में 49 रन देकर चार विकेट लिये. वेस्टइंडीज ने दूसरे सत्र में शामार ब्रूक्स (39) और जर्मेन ब्लैकवुड (12) के विकेट गंवाये.

अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 57 रन से आगे खेलते हुए वेस्टइंडीज ने पहले सत्र में शाइ होप (16) और क्रेग ब्रेथवेट (65) के विकेट गंवाये. वेस्टइंडीज ने दर्शकों के बिना हो रहे मैच में आज पहले सत्र में 122 रन जोड़े.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सुबह वह कमाल नहीं कर सके जो बारिश से प्रभावित पहले दो दिन में कैरेबियाई गेंदबाजों ने किया था. जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को तो अभी तक विकेट भी नहीं मिला है.

स्पिनर डोम बेस ने अपने पहले ओवर में आज पहली सफलता हासिल की जब होप ने स्लिप में बेन स्टोक्स को कैच थमाया. होप को इससे ठीक पहले आर्चर की गेंद पर पगबाधा की जोरदार अपील पर जीवनदान मिला था. मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था लेकिन रिव्यू में पता चला कि आर्चर क्रीज से बाहर निकल आये थे और वह नो बॉल थी.

स्टोक्स ने ब्रेथवेट को आउट किया जो 125 गेंद में छह चौकों की मदद से 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मैदानी अंपायर के आउट करार देने के बाद वेस्टइंडीज ने रिव्यू लिया लेकिन डीआरएस का फैसला भी यही रहा.

दूसरे सत्र में दोनों विकेट में जेम्स एंडरसन की भूमिका रही. पहले उन्होंने ब्रूक्स को विकेट के पीछे लपकवाया. ब्रूक्स ने इस पर रिव्यू भी लिया लेकिन अल्ट्राएज में पता चला कि गेंद उनके बल्ले को छूकर गई है.

पांच ओवर के बाद एंडरसन ने मिडआन पर कैच लेकर ब्लैकवुड को पवेलियन भेजा. इस बार गेंदबाज स्पिनर डोम बेस थे. एंडरसन ने तीन और बेस ने दो विकेट लिये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget