एक्सप्लोरर

ENG vs AUS, Semi Final 2: स्मिथ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 224 रनों का लक्ष्य

वर्ल्ड कप के दूसरे सेमाफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आज इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था. लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की बेहतरीन गेंदबाज़ी के चलते ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज़ बड़ा लक्ष्य ख़डा करने में नाकाम रहे.

बर्मिघम: इंग्लैंड ने गुरुवार को एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और उसे 49 ओवरों में 223 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. छठे खिताब की खोज में लगी ऑस्ट्रेलिया को यह स्कोर भी स्टीवन स्मिथ और एलेक्स कैरी की बदौलत मिला है, जिन्होंने चौथे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 14 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे. एरॉन फिंच (0), डेविड वार्नर (9) और इस मैच में विश्व कप डेब्यू कर रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब (4) तीन पवेलियन लौट चुके थे.

यहां से कैरी और स्मिथ ने टीम को संभाला. कैरी आखिरकार आदिल राशिद का शिकार बन अर्धशतक से चार रन दूर रह गए. कैरी ने 46 रन बनाने के लिए 70 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए. राशिद ने कैरी को 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वह मार्कस स्टोइनिस (0) का विकेट लेने में भी सफल रहे.

अंत में ग्लैन मैक्सेवल और मिशेल स्टार्क ने स्मिथ का साथ दिया और अच्छी पारियां खेल टीम को लड़ने लायक स्कोर दिया. मैक्सवेल ने 23 गेंदों पर 22 और स्टार्क ने 36 गेंदों पर 29 रन बनाए. स्मिथ अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 217 के कुल स्कोर पर रन आउट हो गए. उन्होंने 119 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 85 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए वोक्स और राशिद ने तीन-तीन विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर ने दो सफलताएं अर्जित कीं. मार्क वुड को भी एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget