एक्सप्लोरर

टेस्ट टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक की निगाहें

टेस्ट टीम में वापसी पर दिनेश कार्तिक की निगाहें
चेन्नई: वनडे और टी20 टीम में शानदार वापसी करने के बाद अब विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद है.  भारतीय टेस्ट टीम में वापसी पर नजरें टिकाए बैठे दिनेश कार्तिक ने कहा कि वह अपने शाट्स की बदौलत मध्यक्रम में प्रभाव छोड़ने में सक्षम हैं लेकिन कभी विकेटकीपिंग नहीं छोड़ेंगे. घरेलू सत्र में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत कार्तिक ने हाल में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों में वापसी की लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेले. कार्तिक ने पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में नाबाद 50 रन बनाए जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में 48 रन की पारी खेली. बांग्लादेश के खिलाफ 2010 में अपना पिछला टेस्ट खेलने वाले कार्तिक ने कहा,‘‘मैं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 टीम का हिस्सा हूं इसलिए अब टेस्ट टीम में स्थान के लिए प्रयास करना चाहता हूं. यह मेरा सपना है. मैं एक बार फिर सफेद पोशाक पहनना चाहता हूं और विराट कोहली की कप्तानी में खेलना चाहता हूं. मेरे पास जिस तरह के शॉट हैं वह मध्यक्रम में प्रभाव छोड़ सकते हैं.’’ उन्होंने कहा,‘‘यह महत्वपूर्ण है कि मैं मुझे एकदिवसीय प्रारूप में मिले मौके का इस्तेमाल करूं. लेकिन मैं इसके बारे में सोचते रहकर अपने ऊपर दबाव नहीं बनाना चाहता. मेरी योजना जब भी मौका मिले तब रन बनाना है. देश के लिए रन बनाना अच्छा लगता है. टीम में वापसी अच्छा अहसास है. लक्ष्य 2019 में विश्व कप में खेलना है.’’ जब यह पूछा गया कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में बल्लेबाज के रूप में चयन के कारण क्या वह विकेटकीपिंग छोड़कर बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं विशुद्ध विकेटकीपर और विशुद्ध बल्लेबाज हूं. इस तरह से मैं दो कौशल वाला खिलाड़ी हूं. मैं विशुद्ध आलराउंडर हूं और किसी भी स्थान पर क्षेत्ररक्षण कर सकता हूं. मुझे हमेशा से आत्मविश्वास रहा है कि मैं किसी भी टीम में बल्लेबाज के रूप में खेल सकता हूं. विकेटकीपर मेरे अंदर नैसर्गिक रूप से है.’’ आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी के बारे में कार्तिक ने कहा,‘‘यह बड़ी चुनौती है. आपको पता है कि शून्य से टीम तैयार करना आसान नहीं होता. नियमों के सामने आने तक हमें कुछ नहीं पता. मैं अपने घरेलू शहर के लिए खेलना पसंद करूंगा. सीएसके ने हालांकि मुझे कभी नहीं चुना है.’’ पिछले घरेलू सत्र में बीसीसीआई की तटस्थ स्थल की नीति पर कार्तिक ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि तटस्थ स्थल का प्रारूप बीसीसीआई का बेहतरीन प्रयास है. लेकिन मुझे लगता है कि टीमों को घरेलू और विरोधी के मैदान पर खेलना चाहिए क्योंकि प्रत्येक संघ के घरेलू मैदान से काफी इतिहास जुड़ा है.’’ उन्होंने कहा कि घरेलू टीमों के पिचों को अपने तरीके से तैयार करने की शिकायतों से टॉस को खत्म करके निपटा जा सकता है. आयरलैंड और अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा देने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी रोचक होगा. यह देखना होगा कि उनका घरेलू ढांचा कैसा है. आज की दुनिया में यह महत्वपूर्ण है कि टेस्ट क्रिकेट को जितना संभव हो उतना रोमांचक बनाया जाए.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स पर 150वां टेस्ट शुरू, कहां खेले गए सबसे ज्यादा रेड बॉल मैच? देखें भारत किस नंबर पर
लॉर्ड्स पर 150वां टेस्ट शुरू, कहां खेले गए सबसे ज्यादा रेड बॉल मैच? देखें भारत किस नंबर पर
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
टीम इंडिया में होने वाली है वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस सीरीज के लिए सिलेक्शन पर छिड़ी बहस 
टीम इंडिया में होने वाली है वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस सीरीज के लिए सिलेक्शन पर छिड़ी बहस 
ICC Women's T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी, रनर-अप को भी मिलेंगे IPL चैंपियन से ज्यादा पैसे
महिला टी20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी, रनर-अप को भी मिलेंगे IPL चैंपियन से ज्यादा पैसे

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
World Famous Rivers: जिंदगी क्या है एक सफर... इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा
जिंदगी क्या है एक सफर... इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा
Embed widget