एक्सप्लोरर

जीत के बाद धोनी का बड़ा बयान, कहा- दूसरी पारी में टर्न कम होने से फायदा हुआ

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो पहले मैच में जीत हासिल करके टीम ने शानदार आगाज किया था. लेकिन दूसरे मैच में दिल्ली की बल्लेबाजी कम स्कोर पर ही सिमट गई.

IPL 12: तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है. मैच में निर्णायक भूमिका निभाने वाले धोनी ने जीत के बाद कहा है कि पहली पारी में विकेट पर उम्मीद से ज्यादा टर्न था.

मैच के बाद धोनी ने कहा, "पहली पारी में विकेट उम्मीद से ज्यादा टर्न हुआ. दूसरी पारी में ओस के कारण बल्लेबाजों को थोड़ी आसानी हुई. गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 150 तक सीमित रखकर अच्छा काम किया. बल्लेबाजों को थोड़ी तेजी पंसद है ताकि गेंद अच्छे से बल्ले पर आए और जब ऐसा होता है तब हमारी टीम अधिक बेहतर नजर आती है."

चेन्नई की फिल्डिंग पर हमेशा से सवाल खड़े होते रहे हैं और दिल्ली के खिलाफ भी मेहमान टीम ने कुछ मौके गंवाए. धोनी ने कहा, "मैं नहीं समझता कि हम बहुत अच्छी फिल्डिंग करने वाली टीम होंगे और हमें यह मानना होगा, लेकिन हम सुरक्षित फिल्डिंग करने वाली टीम बन सकते हैं. हमें इस पर काम करना होगा."

चेन्नई, हालांकि इस सीजन के पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद धोनी का मानना है कि टीम को सुधार करने की आवश्यकता है. धोनी ने कहा, "शुरुआत में नगीदी को खोना एक बड़ा झटका है क्योंकि वह सबसे तेज थे, लेकिन हमारे हर विभाग में खिलाड़ी हैं. पिछले कुछ मैचों में हमारे गेंदबाजों ने डेथ ओवर नहीं डाले इसलिए कई ऐसे फिल्ड हैं जहां हमें काम करने की जरूरत है."

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो पहले मैच में जीत हासिल करके टीम ने शानदार आगाज किया था. लेकिन दूसरे मैच में टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई, इसलिए उसे हार का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget