एक्सप्लोरर

श्रीनिवासन के विरोध के बावजूद गठित हुई समिति

श्रीनिवासन के विरोध के बावजूद गठित हुई समिति
नई दिल्ली: बीसीसीआई का लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिये समिति गठित करने का फैसला विशेषकर पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के 'यथास्थिति' बरकरार रखने के प्रयास को विफल करने के लिये किया गया क्योंकि वह एसजीएम में प्रस्ताव अपनाने को मंजूर नहीं थे. श्रीनिवासन के अलावा पता चला है कि एक बीसीसीआई के एक अन्य पूर्व अध्यक्ष ने भी राज्य इकाईयों को लगातार फोन करके उन्हें उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोढ़ा पैनल की सिफारिशों को लागू करने के लिये समिति के गठन का विरोध करने की सलाह दी थी. मुंबई में पिछले 24 घंटे काफी घटनाप्रधान रहे. पता चला है कि श्रीनिवासन पहले लोढ़ा समिति की सिफारिशों को अपनाने के संबंध में प्रस्ताव लाने पर पहले सहमत हो गये थे. इस हिसाब से पश्चिम क्षेत्र की एक इकाई के अध्यक्ष जो कि वकील भी हैं, ने प्रस्ताव तैयार कर दिया था. लेकिन सुबह श्रीनिवासन ने यूटर्न ले लिया और कहा कि वह उन्हें कोई प्रस्ताव मंजूर नहीं है. एसजीएम में उपस्थित एक राज्य इकाई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''यह आश्चर्यजनक था कि श्रीनिवासन ने रविवार की रात को प्रस्ताव अपनाने पर सहमति जतायी थी. इस प्रस्ताव में विवादास्पद मसले(एक राज्य एक मत, 70 साल की आयु सीमा, तीन साल का कूलिंग आफ पीरियड और तीन की बजाय पांच सदस्यीय चयनसमिति) भी शामिल थे. लेकिन आज सुबह वह आये और उन्होंने कहा कि वह किसी भी प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेंगे.'' उन्होंने कहा, ''श्रीनिवासन और उनके समर्थकों का मानना था कि उच्चतम न्यायालय को इस पर फैसला करने देना चाहिए और बीसीसीआई को कोई सुधार लागू नहीं करना चाहिए. लेकिन इसका भी विरोध किया गया.'' अधिकतर राज्य इकाईयां गतिरोध दूर करना चाहती थी लेकिन श्रीनिवासन सरीखे कुछ यथास्थिति बनाये रखना चाहते थे ताकि प्रक्रिया में आगे भी देरी हो. दिलचस्प बात यह है कि दो पूर्व पदाधिकारी(एक अध्यक्ष और एक सचिव) ने भी राज्य इकाइयों को फोन करके उन्हें समिति गठित करने से रोकने को प्रयास किया था. सूत्रों ने कहा, ''यह पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष भी श्रीनिवासन की तरह समिति गठित करने के सख्त खिलाफ था. उन्होंने कई इकाइयों को फोन किया लेकिन सदस्यों का मानना था कि अब कुछ कार्वाई करनी जरूरी है.'' समिति में जिन सदस्यों की पुष्टि हो गयी है उनमें कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना, कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी तथा पूर्वोत्तर राज्यों का एक प्रतिनिधि शामिल है. दो अन्य सदस्य समिति का हिस्सा बन सकते हैं. श्रीनिवासन ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के रूप में बीसीसीआई की विशेष आम सभा(एसजीएम) में हिस्सा लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget