एक्सप्लोरर

एशियन गेम्स में मेडल जीतकर भी मायूस हैं दिल्ली की दिव्या काकरान

एशियन गेम्स 2018 के रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दिल्ली की रहने वाली दिव्या काकरान देश की शान बनी गई है. दिल्ली के गोकलपुर में रहने वाली दिव्या काकरान ने बेहद मुश्किल हालात में ट्रेनिंग करके ये पदक देश के नाम किया है. दिव्या की कहानी बेहद प्रेरणा देने वाली है. एबीपी न्यूज़ ने दिव्या से उनके संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी जानी.

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2018 के रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दिल्ली की रहने वाली दिव्या काकरान देश की शान बनी गई है. दिल्ली के गोकलपुर में रहने वाली दिव्या काकरान ने बेहद मुश्किल हालात में ट्रेनिंग करके ये पदक देश के नाम किया है. दिव्या की कहानी बेहद प्रेरणा देने वाली है. एबीपी न्यूज़ ने दिव्या से उनके संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी जानी.

दिव्या का घर पूर्वी दिल्ली के पूर्व गोकलपुर में है. बेहद तंग गलियों में बने A 103 ईस्ट गोकलपुर के इस घर में देश की शान रहती है. पिछले 10 साल से दो कमरों के इसी घर में दिव्या का परिवार रहता है. हमें घर पर दिव्या मिली. दिव्या से हमने उनकी सफलता की पूरी कहानी जानी.

दिव्या का कहना है कि पूरा सफर बेहद मुश्किल भरा रहा. मैं सोच भी नहीं सकती थी यहां तक पंहुच सकती थी. लड़की होने की वजह से सब मना करते थे कि कुश्ती मत करवाओ लेकिन मेरे पापा ने कुश्ती जारी रखवाई. यहां तक आने में भाई, माता-पिता सबका योगदान है.

दिव्या ने कहा, ''दिल्ली आने के बाद भी मुश्किल कम नही हुई. दिल्ली को इतने मेडल दिए लेकिन दिल्ली ने कोई साथ नहीं दिया. दिल्ली सरकार ने कोई मदद नहीं की. केजरीवाल से मिलने गए थे. उन्होंने वादे किये थे लेकिन कुछ नहीं किया. उनका ध्यान बिजली पानी के अलावा कहीं और नहीं है. खेल की तरफ ध्यान नहीं है इसलिए मेडल नहीं आते हैं.''

मेडल जीतने के बाद कितने लोगों को बधाई संदेश आये इसके जवाब में दिव्या कहती हैं कि अनिल कपूर ने बधाई दी ऐसा सुना है. मोदी जी का आया था. लेकिन जिसको करना चाहिए था उन्होंने नहीं किया. अरविंद केजरीवाल ने नहीं किया. लेकिन अब उनसे उम्मीद टूट गयी. दिल्ली का यही हाल रहा तो कुछ नज़र नहीं आएगा दिल्ली का. इनाम के बारे में पता चला कि यूपी सरकार कांस्य के लिए 20 लाख रुपए दे रही है. हरियाणा में कांस्य को 75 लाख है. हरियाणा में सरकार सपोर्ट करती है. दिव्या साल 2011 से नवम्बर 2017 तक दिल्ली राज्य की तरफ से खेली. सुविधाओ के अभाव के चलते उन्होंने यूपी से खेलने का फैसला किया.

उन्होंने कहा, '' खुशी है कि मैं यहां तक पंहुची हूं. पहले एक कमरे का घर था, फिर दो कमरों का हुआ और अब तीन कमरों का है. वैसे भी मैं पैसों के लिए नहीं कर रही देश के लिए कर रही हूं. भगवान के आशीर्वाद से आज मैं यहां हूं.''

दिव्या कहती हैं हमारे खून में ही पहलवानी है. हमारी चौथी पीढ़ी है जो पहलवानी कर रही है. दिव्या खुद 7-8 साल से पहलवानी कर रही हैं. दिव्या में परदादा भी पहलवान थे.

दिव्या ने पुरुष पहलवानों को भी हराया है. पिता लंगोट बेचते थे जिससे खर्चा नहीं चल पाता था. इसलिए जब दिव्या पुरुष पहलवानों को हराती थी तो ठीक ठाक पैसे आ जाते थे जिससे डाइट अच्छी हो जाती थी. दिव्या ने कहा कि गरीबो का पैसा लगा है. दिव्या पहलवान सुशील को अपना आदर्श मानती हैं.

दिव्या का सपना है कि वो ओलंपिक में देश के लिए मेडल लेकर आये. दिव्या ने कहा की सरकार उन लोगों की मदद करे जो अफ़्फोर्ड नही कर सकते. एक पहलवान की ज़िंदगी में सपोर्ट की बहुत ज़रूरत होती. दिव्या को ओलंपिक गोल्ड कोस्ट उन्होंने मुझे स्पॉन्सर किया लेकिन हर किसी को नहीं मिलता. सरकार होती है जो सपोर्ट करती है.

आपको बता दें कि दिव्या के भाई देव भी पहलवानी करते थे. लेकिन बहन दिव्या के लिए उन्होंने अपनी पहलवानी 17 साल की उम्र में छोड़ दी थी और अपनी बहन की मदद करने लगे. अब देव खुश हैं. देव ने बताया की राखी पर इससे बड़ा गिफ्ट ही शायद किसी को मिला हो. इतनी कम उम्र में मेडल लेकर आयी है. इसलिए मैं बहुत खुश हूं. सबकी मेहनत सफल हो गयी. बस दिव्या का 2020 का ओलंपिक का टारगेट है. माता पिता घर पर फिलहाल नहीं हैं लेकिन वो बहुत खुश हैं.

दिव्या की कामयाबी में एक शख्स का और हाथ है वो हैं नीना. नीना दिव्या की पुरानी दोस्त हैं और पिछले दो साल दिव्या की डाइट का ख्याल रखती हैं. नीना कहती हैं ये जीतती है तो लगता है कि मैं ही जीती हूं. नीना दिव्या की डाइट का ख्याल रखती हैं. क्या खाना है क्या नहीं ये नीना ही तय करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget