एक्सप्लोरर

MIvDD: दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी, पांड्या की वापसी

लगातार दो मुकाबलों में हार के बाद मुंबई पहुंची दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. दिल्ली की टीम ने आज मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए है.

नई दिल्ली/मुंबई: लगातार दो मुकाबलों में हार के बाद मुंबई पहुंची दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. दिल्ली की टीम ने आज मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए है. गौतम गंभीर ने आज दिल्ली की टीम में जेसन रॉय और डेन क्रिस्चयन की वापसी करवाई है. जबकि कॉलिन मुनरो और क्रिस मोरिस आज मैच से बाहर हो गए हैं. जबकि मुंबई की टीम के लिए टॉस हारने के बाद भी एक अच्छी खबर आई है. पिछले मैच में चोट की वजह से बाहर हुए हार्दिक पांड्या आज वापसी कर रहे हैं. मुंबई की टीम ने आज के मुकाबले के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं. प्रदीप सांगवान और बेन कटिंग के स्थान पर टीम में हार्दिक पांड्या और अकिला धनंजया वापसी कर रहे हैं. टॉस रिपोर्ट: दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस: आईपीएल सीज़न 11 की डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए इस सीज़न कुछ भी अच्छा नहीं घटा है. टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीत के मुहाने पर पहुंचकर गंवा दिए. लेकिन आज अपने घरेलू मैदान पर फिर से लौटने के बाद मुंबई की उम्मीदें हैं कि इस बार उसका सिक्का चल जाए. मुंबई को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. जबकि दूसरे मैच में उसे हैदराबाद के हाथों आखिरी गेंद पर हार मिली. कप्तान रोहित की फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का विषय है. आज अगर रोहित का बल्ला चलता है तो टीम के लिए ये शुभ संकेत हैं. जबकि मिडिल ऑर्डर में इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या ने अच्छे हाथ दिखाए हैं. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या आज वापसी कर रहे है. जिससे मुंबई की टीम और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी. हालांकि बल्लेबाज़ों के मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद मुंबई के गेंदबाज़ों ने इस टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है. युवा स्पिनर मयंक मार्कंडेय और मुस्तफिज़ुर रहमान ने अपनी गेंदों से विरोधी बल्लेबाज़ों को मुश्किल में फंसाया है. जबकि बुमराह अभी अपने पूरे रंग में नहीं दिखे हैं. दिल्ली डेयरडेविल्स: केकेआर से अपने पुराने स्टार को लाकर कप्तान बनाने के बाद भी दिल्ली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. मुंबई की तरह ही दिल्ली की टीम ने भी अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं. पहले मैच में दिल्ली को पंजाब के हाथों हार झेलनी पड़ी. जबकि दूसरे मैच में बारिश और राजस्थान ने इनका काम खराब किया. गौतम गंभीर ने पंजाब के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाकर ये बता दिया है कि अब भी उनके बल्ले में उतना ही दम है. वहीं उनके अलावा रिषभ पंत, क्रिस मोरिस और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाज़ हैं जो किसी भी पल मैच का रूख बदल सकते हैं. हालांकि अब तक इन्होंने अपने हाथ का पूरा जौहर इस सीज़न नहीं दिखाया है. वहीं गेंदबाज़ी में तेवतिया, शमी और क्रिस्चयन ने कप्तान की चिंता थोड़ी कम की है. हालांकि अब भी बोल्ट का पूरी तरह से अपने रंग में आना बाकी है. बदलाव - दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने कॉलिन मुनरो की जगह जेसन रॉय जबकि क्रिस मोरिस के स्थान पर डेन क्रिस्चयन को टीम में शामिल किया है. जबकि रोहित शर्मा ने टीम में प्रदीप सांगवान और बेन कटिंग के स्थान पर हार्दिक पांड्या और अकिला धनंजया की वापसी करवाई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप ने अपनी होने वाली दुल्हनिया संग लगाए ठुमके, शादी का जश्न शुरू, रिंकू और चहल भी मसूरी पहुंचे
कुलदीप ने अपनी होने वाली दुल्हनिया संग लगाए ठुमके, शादी का जश्न शुरू, रिंकू और चहल भी मसूरी पहुंचे
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
बांग्लादेश के आगे फिर धराशाई हुआ PAK, सलमान आगा ने लगाया दमदार अर्धशतक, बनाए 274 रन
बांग्लादेश के आगे फिर धराशाई हुआ PAK, सलमान आगा ने लगाया दमदार अर्धशतक
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget