एक्सप्लोरर

सुपर ओवर में किंग्स इलेवन के हाथ से फिसली जीत, जानें कब-कब IPL में हुआ Super Over

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले दोनों टीमों ने 20-20 ओवरों में आठ-आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे. इसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर खेला गया.

आईपीएल 2020 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब को मात दी. पिछले साल की तरह ही इस बार भी कगीसो रबाडा सुपर ओवर के हीरो रहे. आईपीएल के इतिहास मे अब तक 10 बार ही मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ है. सुपर ओवर में मिली हार के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. पंजाब ने सुपर ओवर में सबसे कम 2 रन बनाए हैं. पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था. वही रबाडा सुपर ओवर में सबसे कम रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

ऐसा रहा सुपर ओवर

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले दोनों टीमों ने 20-20 ओवरों में आठ-आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे. इसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर खेला गया. सुपर ओवर में पंजाब ने दिल्ली के सामने तीन रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली ने आसानी से हासिल कर लिया.

IPL 2020: सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, चोटिल हुए अश्विन

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब की टीम की ओर से केएल राहुल और निकोलस पूरन को ओपनिंग के लिए आए. दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रबाडा पर भरोसा जताया. रबाडा ने पहली गेंद पर जहां दो रन दिए, वहीं दूसरी और तीसरी गेंद पर राहुल और पूरन को आउट कर दिया. इसके बाद दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत बल्लेबाज़ी करने आए. इन दोनों ने सिर्फ दो गेंदो में ही अपनी टीम को आसानी से जीत दिला दी.

रबाडा ने बनाया नया रिकॉर्ड

आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ था. सुपर ओवर में रबाडा ने आईपीएल इतिहास में सबसे कम रन का बचाव किया था. दिल्ली की टीम सुपर ओवर में सिर्फ 10 रन ही बना सकी थी. कगीसो रबाडा ने आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक और रोबिन उथप्पा के सामने सिर्फ सात रन देते हुए टीम को जीत दिलाई थी. इस बार कगीसो रबाडा सुपर ओवर में सबसे कम देने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब को हराया, रबाडा और स्टोइनिस रहे जीत के हीरो

जानें कब-कब हुए आईपीएल में सुपर ओवर

2009: केपटाउन में खेले गए मैच में युसूफ पठान की विस्फोटक बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया.

2010: धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स को किंग्स इलेवन पंजाब ने हराया. पंजाब ने सुपर ओवर में 10 रनों का पीछा आसानी से किया.

2013: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 रन से हराया.

2013: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी.

2014: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को मात दी.

2015: किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को हराया.

2016: मुंबई इंडियंस ने गुजरात लायंस को मात दी.

2019: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया.

2019: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी.

IPL 2020 SRH vs RCB: ऐसी हो सकती है बैंगलोर और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget