एक्सप्लोरर

गांगुली का बड़ा बयान, महिला आईपीएल आयोजन को लेकर भी हो रही है प्लानिंग

रविवार को आईपीएल संचालन परिषद की बैठक से पहले गांगुली ने कहा, ‘‘मैं आपको पुष्टि कर सकता हूं कि महिला आईपीएल की पूरी योजना है और राष्ट्रीय टीम के लिए भी हमारे पास योजना है.’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन की पूरी योजना है जिससे इन अटकलों पर विराम लगा है कि देश में क्रिकेट की संचालन संस्था के पास हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम के लिए कोई योजना नहीं है.

महिला आईपीएल को चैलेंजर सीरीज के नाम से जाना जाता है. भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुरुष आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से आठ या 10 नवंबर (अंतिम तारीख अभी तय नहीं) के बीच यूएई में किया जाना है. बीसीसीआई प्रमुख के अनुसार महिला आईपीएल को भी कार्यक्रम में जगह दी जाएगी. रविवार को आईपीएल संचालन परिषद की बैठक से पहले गांगुली ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं आपको पुष्टि कर सकता हूं कि महिला आईपीएल की पूरी योजना है और राष्ट्रीय टीम के लिए भी हमारे पास योजना है.’’

बीसीसीआई अध्यक्ष को पद पर बने रहने के लिए अनिवार्य ब्रेक से छूट मिलने को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार है. गांगुली ने महिला आईपीएल को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला चैलेंजर का आयोजन पिछले साल की तरह आईपीएल के अंतिम चरण में होगा.

सूत्र ने कहा, ‘‘महिला चैलेंजर सीरीज का आयोजन एक से 10 नवंबर के बीच किए जाने की योजना है और इससे पहले शिविर का आयोजन किया जा सकता है.’’पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि केंद्रीय अनुबंधित महिला खिलाड़ियों के लिए शिविर का आयोजन होगा जो फिलहाल देश में मौजूदा स्थिति को देखते हुए टल गया है. गांगुली ने कहा, ‘‘हम अपने किसी भी क्रिकेट को स्वास्थ्य जोखिम में नहीं डालेंगे, फिर वह चाहे पुरुष हो या महिला क्रिकेटर. यह खतरनाक हो सकता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भी बंद रहेगी. लेकिन हमारे पास योजना है और मैं आपसे कह सकता हूं कि महिला टीम के लिए शिविर का आयोजन होगा.’’

बीसीसीआई की क्रिकेट संचालन टीम कार्यक्रम तैयार कर रही है जिसमें भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड में एकदिवसीय विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की दो पूर्ण श्रृंखला खेलने का मौका मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
LIVE: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget