एक्सप्लोरर

DC vs SRH, Qualifier 2: पहली बार फाइनल में पहुंचने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया ये बड़ा बयान

हैदराबाद के खिलाफ मिली इस जीत से दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश हैं. मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है और उनके लिए यह अभी तक की सबसे बड़ी खुशी है.

DC vs SRH, Qualifier 2: आईपीएल 2020 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इस लीग के 13 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है, जब दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची है. हैदराबाद के खिलाफ मिली इस जीत से दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश हैं. मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है और उनके लिए यह अभी तक की सबसे बड़ी खुशी है.

मैच के बाद DC के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "शानदार, अभी तक का सर्वश्रेष्ठ एहसास. यह काफी उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा. हम एक परिवार की तरह खड़े रहे. एक कप्तान के तौर पर काफी सारी जिम्मेदारियां आती हैं. ऊपर से एक बल्लेबाज के तौर पर आपको निरंतरता बनाए रखनी पड़ती है. लेकिन मुझे लगता है कि मुझे अपने सपोर्ट स्टाफ से काफी समर्थन मिल रहा है."

अय्यर ने आगे कहा, "भाग्यशाली हैं कि इतनी शानदार टीम मिली. भावनाएं ऊपर-नीचे होती रहती थीं. आप हमेशा वही रूटीन नहीं रख सकते. आपको लगातार बदलना होता है. अगले मैच में भी हमें फ्री होकर खेलना होगा."

गौरतलब है कि अय्यर की कप्तानी में यह लगातार दूसरी बार था कि दिल्ली की टीम ने प्ले ऑफ में जगह बनाई थी और अब वह इस युवा कप्तान के नेतृत्व में चार बार की विजेता के सामने पहले खिताब के लिए जोर अजमाइश करेगी. अब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 10 नवंबर को दुबई में आईपीएल 2020 का फाइनल खेला जाएगा.

बता दें कि दिल्ली ने इस मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे. इसके जवाब में हैदराबाद निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी.

दिल्ली की इस जीत में ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा का विशेष योगदान रहा. स्टोइनिस ने पहले बल्ले से 27 गेंदो में 38 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में तीन ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं रबाडा ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी के 7 अटूट रिकॉर्ड, जिनका टूट पाना लगभग असंभव
एमएस धोनी के 7 अटूट रिकॉर्ड, जिनका टूट पाना लगभग असंभव
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
IND vs BAN T20: श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
IND vs SL Playing 11: प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget