एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज को टी-20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले इस खिलाड़ी ने किया PAK की नागरिकता के लिए आवेदन

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने पाकिस्तान की नागरिकता के लिए आवदेन किया है. वर्तमान में वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जाल्मी टीम की कप्तानी की कमान संभाल रहे हैं.

वेस्टइंडीज की टीम को दो बार टी-20 विश्व कप विजेता बनाने वाले पूर्व कैरेबियाई कप्तान डैरेन सैमी ने पाकिस्तान की नागरिकता के लिए आवेदन किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नागरिकता के उनके आवेदन को देश के राष्ट्रपति को भेज दिया गया है. डैरेन सैमी वर्तमान में पाकिस्तान सुपर लीग के पांचवें सीजन में पेशावर जाल्मी का नेतृत्व करने के लिए पाकिस्तान में मौजूद हैं. पेशावर जाल्मी के मालिक ने पूरी प्रक्रिया में सैमी की मदद की है. कैरेबियाई ऑल-राउंडर को उम्मीद है कि उसका आवेदन जल्द स्वीकार कर लिया जाएगा. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है.

सैमी सभी पांच सत्रों के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का हिस्सा रहे हैं. वह कई मौकों पर पाकिस्तान के लिए अपना प्यार जता चुके हैं. डैरेन सैमी से पहले कोई भी विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने के लिए तैयार नहीं था. सैमी पाकिस्तान में खेलने के लिए अपना करार देने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय सितारों में से एक थे. सैमी ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वापस लाने में बड़ी भूमिका निभाई है. साल 2009 में श्रीलंका की टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट बंद हो गया था.

डैरेन सैमी वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से 38 टेस्ट मैचों में 1323 रन बना चुके हैं और 84 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं 126 वनडे मुकाबलों में वह 1871 रन बना चुके हैं और 81 विकेट चटका चुके हैं. वहीं कैरेबियाई टीम की तरफ से वह 587 रन बना चुके हैं और 44 विकेट चटका चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

एशिया इलेवन के लिए BCCI ने कोहली, शमी, धवन, कुलदीप के नाम भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को पटका, 16 साल बाद हुआ था 'महामुकाबला'
वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को पटका, 16 साल बाद हुआ था 'महामुकाबला'
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget