एक्सप्लोरर

CWG 2022: इन खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर नामुमकिन को किया मुमकिन, निशानेबाजी के बाहर होने से भारत का टॉप-4 में आना लग रहा था असंभव

गोल्ड कोस्ट में खेले गए पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 66 पदकों में लगभग 25 प्रतिशत पदक निशानेबाजी में आए थे, इसलिए माना जा रहा था कि भारत बर्मिंघम में बमुश्किल 50 पदकों की संख्या को छू पायेगा,

CWG 2022: निशानेबाजी को बाहर किए जाने के कारण भारत पर बर्मिंघम में हाल में समाप्त हुए 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शीर्ष पांच से बाहर रहने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन एथलेटिक्स और लॉन बॉल्स में सफलता के कारण वो चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहा. 

गोल्ड कोस्ट में खेले गए पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 66 पदकों में लगभग 25 प्रतिशत पदक निशानेबाजी में आए थे, इसलिए माना जा रहा था कि भारत बर्मिंघम में बमुश्किल 50 पदकों की संख्या को छू पायेगा, लेकिन ट्रैक एवं फील्ड की स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन के कारण वह 61 पदक हासिल करने में कामयाब रहा.

भारत ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में आठ पदक जीते जो कि इन खेलों में विदेशों में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.यह वास्तव में बर्मिंघम खेलों में भारत की बड़ी सफलता है.एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर पुरुषों की त्रिकूद में पहले दो स्थान हासिल किए.अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जबकि तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में कांस्य पदक हासिल किया.ऊंची कूद में पहली बार भारत को पदक मिला.मुरली श्रीशंकर ने भी लंबी कूद में रजत पदक जीता जो इस स्पर्धा में 1978 के बाद भारत का पहला पदक है.

अनु रानी ने भी भाला फेंक में कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा.वह इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी.प्रियंका गोस्वामी और संदीप कुमार ने 10000 मीटर पैदल चाल में पदक हासिल किए.

विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज ने खेलों से पहले एथलेटिक्स में सात पदकों की भविष्यवाणी की थी लेकिन भारत नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति के बावजूद आठ पदक जीतने में सफल रहा.चोपड़ा चोटिल होने के कारण इन खेलों में भाग नहीं ले पाए थे.

भारत ने लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा.एक पुलिस कॉन्स्टेबल, खेल शिक्षक और एक वन अधिकारी के मिलने से बनी महिला टीम ने स्वर्ण पदक हासिल करके भारतीयों का ध्यान अपनी तरफ खींचा.भारतीयों के लिए यह खेल अभी तक अनजान रहा था.

भारतीय टीम में लवली चौबे, पिंकी, रूपा रानी तिर्की और नयनमोनी सैकिया शामिल थे.पुरुषों की चौकड़ी ने भी इस खेल में रजत जीतकर आश्चर्यचकित कर दिया जो 1930 से इन खेलों के कार्यक्रम का हिस्सा रहा है.नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह, सुनील बहादुर और दिनेश कुमार अब उम्मीद कर रहे हैं कि यह पदक उनके जीवन को बदल देगा.

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में अपना दबदबा फिर से बरकरार रखा.उसने सभी 12 भार वर्गों में पदक जीते जिसमें छह स्वर्ण पदक भी शामिल है. ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया और बजरंग पूनिया के लिए स्वर्ण पदक जीतना आसान रहा जबकि साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने भी खराब दौर से उबर कर शानदार वापसी की.

भारत में जूडो में तीन पदक जीते जिसमें दिल्ली की रहने वाली तूलिका मान का रजत पदक शामिल है.भारत ने कुश्ती के बाद टेबल टेनिस में सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक जीते.अचिंता शरत कमल ने 40 साल की उम्र में तीन स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में अपने कुल पदकों की संख्या रिकॉर्ड 13 पर पहुंचा दी है.परालंपिक खेलों की पदक विजेता भावना पटेल ने भी इस खेल में स्वर्ण पदक जीता.

भारत को बैडमिंटन में तीन स्वर्ण पदक मिले.भारतीय सुपर स्टार पीवी सिंधू ने पहली बार इन खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया.युवा लक्ष्य सेन ने भी स्वर्ण पदक जीता जिससे भारत एकल में क्लीन स्वीप करने में सफल रहा.

मुक्केबाजी में नीतू ने महिलाओं के 48 किग्रा और अमित पंघाल ने पुरुषों के 51 किग्रा में स्वर्ण पदक जीते.इन सफलताओं के बीच कुछ असफलताएं भी देखने को मिली.महिला क्रिकेट टीम ने रजत पदक हासिल किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में एक समय अच्छी स्थिति में होने के बावजूद वह स्वर्ण पदक से चूक गई.

हॉकी में भी भारत को मिश्रित सफलता मिली.महिला टीम मेलबर्न 2006 के बाद पहली बार पदक (कांस्य) जीतने में सफल रही तो पुरुष टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget