एक्सप्लोरर

CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर, भारत की झोली में आया 19वां पदक

CWG 2022: 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह 19वां पदक है. श्रीशंकर ने पुरुष लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. 

Murali Sreeshankar Win Silver On Long Jump: पुरुष लॉन्ग जंप में भारत के मुरली श्रीशंकर ने कमाल कर दिया. उन्होंने ट्रैक एंड फील्ड में सिल्वर मेडल जीता. 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह 19वां पदक है. श्रीशंकर ने पुरुष लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. 

भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने भारत को ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा पदक दिलाया है. श्रीशंकर ने मेन्स लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसके साथ श्रीशंकर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के लिए मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं. 

मुरली श्रीशंर से पहले महिलाओं में पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और प्रज्यूषा मलाइखल पदक जीत चुकी हैं. अंजू बॉबी ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन्ग जंप में कांस्य और प्रज्यूषा ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था. 

CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर, भारत की झोली में आया 19वां पदक

गौरतलब है कि यह बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में ट्रैक एंड फील्ड में भारत का दूसरा मेडल है. इससे पहले तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

फाइनल में मेडल से चूके अनीस याहिया

भारत के एक और एथलीट मोहम्मद अनीस याहिया फाइनल में मेडल जीतने से चूक गए. वह 6 प्रयासों के बाद 7.97 के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ पांचवें नंबर पर रहे. याहिया ने पहले तीन अटैम्प्ट में 7.72 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया.हालांकि, उनका पहला प्रयास फाउल रहा. वहीं दूसरे प्रयास में उन्होंने 7.65 मीटर का जंप लगाया. इसके बाद तीसरे में उन्होंने 7.72 मीटर का जंप लगाया. चौथे अटैम्प्ट में याहिया ने 7.74 मीटर और पांचवें अटैम्प्ट 7.58 मीटर और छठे अटैम्प्ट में 7.97 मीटर का जंप लगाया.

ये भी पढ़ें-

Commonwealth Games 2022 Day 7 Live: वेल्स को 4-1 से हराकर भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, बॉक्सिंग में जैस्मिन ने मेडल किया कंफर्म

CWG 2022: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 46 रनों पर ऑलआउट हुई श्रीलंकाई टीम, नाम हुए ये तीन शर्मनाक रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट, अब जीत से 4 विकेट दूर भारत; दिनुशा क्रीज पर मौजूद
Live Score: कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट, अब जीत से 4 विकेट दूर भारत; दिनुशा क्रीज पर मौजूद
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget