एक्सप्लोरर

Commonwealth Games 2022 Day 7 Live: पैरा पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने जीता गोल्ड, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने हासिल किया सिल्वर

Commonwealth Games 2022 Day 7 Live Updates: बॉक्सिंग में भारत के लिए आज और मेडल पक्के हो सकते हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स के अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ.

Key Events
Commonwealth Games 2022 Day 7 Live Updates India Medals Tally CWG News Commonwealth Games 2022 Day 7 Live: पैरा पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने जीता गोल्ड, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने हासिल किया सिल्वर
कॉमवेल्थ गेम्स का आज सातवां दिन है

Background

Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का आज सातवां दिन है. अभी तक बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है. बुधवार को भारत को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब वह पदक तालिका में एक पायदान और नीचे खिसक गया. हालांकि गुरुवार को भारत को अपने एथलीट्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन कुल 15 गोल्ड मेडल दांव पर हैं और भारत ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतकर पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा.

अब तक भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 18 मेडल अपने नाम किए हैं. भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. अगर भारत को पदक तालिका में सातवें पायदान से ऊपर जाना है तो उसके एथलीट्स को ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल अपनी झोली में डालने होंगे.

गुरुवार को भारतीय खिलाड़ी भी रिदमिक जिमनास्टिक जैसे गोल्ड मेडल इवेंट में हिस्सा लेते नजर आएंगे. इसके साथ ही मुक्केबाजी में भारत के कई खिलाड़ी बॉक्सिंग रिंग में होंगे. एथलेटिक्स में दौड़ और हैमर थ्रो से लेकर बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी आज भारत के कई मुकाबले होंगे. मेंस हॉकी टीम का मुकाबला वेल्स के साथ है. अगर भारत इस मैच को जीत लेता है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी.

एथलेटिक्स में दोपहर 2.30 बजे, सरिता रोमित सिंह, मंजू बाला (महिला हैमर थ्रो क्वॉलीफाइंग राउंड) मैदान में उतरेंगी. दोपहर 3.03 बजे भारत की स्टार एथलीट हिमा दास (महिला 200 मीटर राउंड-1 हीट-2) में हिस्सा लेंगी. रात 12.12 बजे मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया (पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल) मुकाबले के लिए उतरेंगे.

बैडमिंटन में शाम 4 बजे किदांबी श्रीकांत (पुरुष सिंगल राउंड ऑफ 32) भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे. रात 10 बजे आकर्षी कश्यप (महिला सिंगल राउंड ऑफ 32) का मुकाबला खेलेंगी. 

बॉक्सिंग के लिहाज से आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है. शाम 4.45 बजे, अमित vs लेनन मुलीगन (48-51kg फ्लाइवेट, क्वॉर्टर फाइनल) की टक्कर देखने को मिलेगी.  शाम 6.15 बजे, जेसमिन vs ट्रॉय गार्टन (57-60 kg लाइटवेट, क्वॉर्टर फाइनल) का मुकाबला होगा. रात 8 बजे, सागर vs कैडी इवान (92+ kg सुपर हैवीवेट, क्वॉर्टर फाइनल) के बीच टक्कर होगी. रात 12.30 बजे, रोहित टोकस vs जेवियर माताअफा (63.5-67 kg वेल्टरवेट, क्वॉर्टर फाइनल) के बीच मैच होगा.

02:41 AM (IST)  •  05 Aug 2022

सुधीर ने जीता गोल्ड

बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सुधीर ने कमाल कर दिया. उन्होंने पैरा पावरलिफ्टिंग में पहली बार भारत गोल्ड जिताया. इससे पहले अब तक भारत ने इस श्रेणी में गोल्ड मेडल नहीं जीता था. सुधीर ने 134.5 अंकों के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया. सुधीर भारत के लिए पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं. 

01:55 AM (IST)  •  05 Aug 2022

फाइनल में मेडल से चूके अनीस याहिया

भारत के एक और एथलीट मोहम्मद अनीस याहिया फाइनल में मेडल जीतने से चूक गए. वह 6 प्रयासों के बाद 7.97 के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ पांचवें नंबर पर रहे. याहिया ने पहले तीन अटैम्प्ट में 7.72 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया.हालांकि, उनका पहला प्रयास फाउल रहा. वहीं दूसरे प्रयास में उन्होंने 7.65 मीटर का जंप लगाया. इसके बाद तीसरे में उन्होंने 7.72 मीटर का जंप लगाया. चौथे अटैम्प्ट में याहिया ने 7.74 मीटर और पांचवें अटैम्प्ट 7.58 मीटर और छठे अटैम्प्ट में 7.97 मीटर का जंप लगाया.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget