एक्सप्लोरर

CWG 2022: बारबाडोस के खिलाफ मैच से पहले कप्तान हरमनप्रीत ने भरी हुंकार, मेडल जीतने को लेकर कही ये बात

IND vs BAR, CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे मैच में ज़बरदस्त वापसी करते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई.

India vs Barbados, CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ विशाल जीत से खिलाड़ी उत्साहित हैं और अब वे आखिरी पूल मुकाबले में बारबाडोस को हराने के लिए तैयार हैं. 

ऑफ स्पिनर स्नेह राणा (2/15) और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव (2/18) के नेतृत्व में भारत की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वियों पर आठ विकेट की बड़ी जीत दर्ज की. टीम इंडिया अपना आखिरी ग्रुप मैच बुधवार 3 अगस्त को खेलेगी.

बारिश के कारण पाकिस्तान को 18 ओवरों के मैच में सिर्फ 99 रन पर समेटने करने के बाद, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने नाबाद 63 रनों की पारी खेल 38 गेंदें शेष रहते ही मैच खत्म कर दिया.

शुरूआती मैच में ऑस्ट्रेलिया से तीन विकेट से हार के बाद पाकिस्तान की आठ विकेट से शिकस्त से भारत अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखे हुए है. हरमनप्रीत ने कहा, "जीत में बहुत सारी सकारात्मकताएं थीं और हम आगामी मैचों (बमिर्ंघम में) के लिए इसे जारी रखने की उम्मीद करते हैं. पिछले गेम में भी (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ), हमने वास्तव में अच्छा खेला, लेकिन हार गए. हम पाकिस्तान के खिलाफ जीत का आनंद ले रहे हैं."

कप्तान ने कहा, "हमारा लक्ष्य उन्हें (पाकिस्तान) 100 से नीचे रोकना था और हमें पहले छह ओवर (पावरप्ले) में अच्छी शुरूआत मिली." हरमनप्रीत ने उम्मीद जताई कि टीम बारबाडोस के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में और सुधार दिखाएगी, यह देखते हुए कि महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उसके पास पूरे दो दिन हैं.

उन्होंने कहा, "बारबाडोस के खिलाफ हमारा अगला मैच वास्तव में महत्वपूर्ण है. हमारे पास तैयारी के लिए दो दिन का समय है और हम एक टीम के रूप में उन चीजों की कोशिश करेंगे जो हमें करने की जरूरत है. हम नेट्स में उस योजना को मजबूत करने की कोशिश करेंगे." भारत की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि इतने दर्शकों के सामने पाकिस्तान के खिलाफ भारत का जीतना एक महान अवसर था.

यह भी पढ़ें : 

Commonweath Games 2022: भारतीय साइकिलिस्ट विश्वजीत सिंह मेंस 15 किमी स्क्रैच रेस फाइनल में पहुंचे

IND Vs WI 2nd T20: दूसरे टी20 मुकाबले पर पड़ सकती है बारिश की मार, ऐसा रहेगा पिच का मिजाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget