एक्सप्लोरर

SLvsPAK: आज श्रीलंका-पाक में होगी सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग

SLvsPAK: आज श्रीलंका-पाक में होगी सेमीफाइनल में पहुंचने की जंगसौजन्य: ICC(Twitter)
कार्डिफ: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में ग्रुप-बी के आखिरी मैच में द ओवल मैदान पर आज पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में भारत ने 124 रनों से हराया था. वहीं दूसरे मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत मात देते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा था. वहीं श्रीलंका को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे मैच में उसने सभी को हैरान करते हुए भारत को मात देते हुए सेमीफाइनल की रेस में अपना नाम बनाए रखा था. दोनों टीमें जब एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी तब दिमाग में बारिश का ख्याल जरूर होगा जो इस टूर्नामेंट के अधीकतर मैचों में हावी रही है. अगर सोमवार को होने वाले मैच में बारिश के कारण मैच का परिणाम नहीं निकलता है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में होगी. भारत के खिलाफ दानुष्का गुणथिलाका और कुशल मेंडिस ने शानदार प्रदर्शन किया था. अंत में कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई थी. इन सभी के अलावा उसके पास दिनेश चंडीमल, तिसरा परेरा के रूप में अच्छे बल्लेबाज हैं. हालांकि कुशल परेरा के चोटिल होने से उसे झटका लगा है. उनकी जगह धनंजय सिल्वा को इंग्लैंड बुलाया है. लेकिन वह अंतिम एकादश में होंगे या नहीं यह कल ही पता चलेगा. गेंदबाजी में टीम लसिथ मलिंगा के ऊपर निर्भर करेगी. वहीं पाकिस्तान के पास कुछ अच्छे गेंदबाज हैं. जुनैद खान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी. उनके अलावा हसन अली और मोहम्मद आमिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. स्पिन में टीम के पास इमाद वसीम, शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज के रूप में तीन विकल्प हैं. बल्लेबाजी पर पाकिस्तान का दारोमदार बाबर आजम, अजहर अली और अहमद शाहजाद के जिम्मे होगा. मलिक और हफीज पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच?
कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget