एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: 15 जुलाई को फाइनल में फ्रांस से भिड़ेगा क्रोएशिया, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

Croatia Vs England: क्रोएशिया 15 जुलाई रविवार को खिताब के लिए फ्रांस से भिड़ेगा, वहीं इंग्लैंड शनिवार को तीसरे स्थान के मैच में बेल्जियम के सामने होगी.

Croatia Vs England:  फीफा वर्ल्ड कप में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां खिताब के लिए उसका मुकाबला फ्रांस से होगा. एक्स्ट्रा टाइम में क्रोएशिया ने अपना दूसरा और मैच का तीसरा गोल करते हुए इंग्लैंड को मात दी. यह पहला मौका है जब क्रोएशिया फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुआ है. इससे पहले क्रोएशिया ने 1998 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल का सफर तय किया था.

अब क्रोएशिया 15 जुलाई रविवार को खिताब के लिए फ्रांस से भिड़ेगा, वहीं इंग्लैंड शनिवार को तीसरे स्थान के मैच में बेल्जियम के सामने होगी. बात अगर मैच की करें तो तय समय में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी इस वजह से मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया जहां 109वें मिनट में मारियो मांडुजुकिक ने गोल कर क्रोएशिया को जीत दिलाई.

इंग्लैंड ने पांचवें मिनट में ही पहला गोल कर दिया था. उसके लिए यह गोल कीरान ट्रिपिर ने फ्री किक पर किया. बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड के पास दूसरा गोल करने के कई मौके आए लेकिन कप्तान हैरी केन, जेसे लिंगार्ड और रहीम स्टर्लिग मौकों को भुना नहीं पाए. पहले हाफ का अंत इंग्लैंड के पक्ष में 1-0 के स्कोर के साथ हुआ.

दूसरे हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद उतरी क्रोएशिया ने मैच के 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. क्रोएशिया के लिए यह गोल ईवान पेरीसिक ने किया. उन्होंने सिमे वसाल्जको के पास पर गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को बराबरी दिलाई. इसके बाद तय समय में कोई गोल नहीं हो सका और मैच का नतीजा अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में आया.

अब्दुल वाहिद आज़ाद

अब्दुल वाहिद आज़ाद इस वक़्त abp न्यूज़ में बतौर एडिटर (एबीपी लाइव- हिंदी) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आज़ाद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में बीते 15 साल से हिंदी वेबसाइट की जिम्मेदारी संभाले रहे हैं. इससे पहले वे बीबीसी उर्दू और हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और साढ़े तीन साल तक उनका जुड़ाव बीबीसी से रहा. इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर खबरों के संपादन के काम को बखू़बी अंजाम दिया. अब्दुल वाहिद आज़ाद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अखबार में बतौर कॉरेस्पोंडेंट की. पांच महीने की इस छोटी सी पारी में उन्हें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की बीट दी गई थी. बाजापता तौर पर पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में स्नातक और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान MCRC से कनवर्जेंट जर्नलिज्म का कोर्स किया. आज़ाद राजनीति, चुनाव, समाज, मुस्लिम, भेदभाव, उत्पीड़न जैसे संजीदा मसलों के हल में रुचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति पर भी उनकी पैनी नज़र है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: हार की कगार पर टीम इंडिया, 121 पर गिरा 8वां विकेट; तिलक-प्रिंस क्रीज पर
Live: हार की कगार पर टीम इंडिया, 121 पर गिरा 8वां विकेट; तिलक-प्रिंस क्रीज पर
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज; 10 साल का दोहराया इतिहास
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या का पीट-पीटकर भूत बना दिया, एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के
अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या का पीट-पीटकर भूत बना दिया, एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget