एक्सप्लोरर

17 साल बाद विदेशी धरती पर जिम्बाब्वे ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट में जीत

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पहले पहले टेस्ट मैच में हराकर एतिहासिक जीत दर्ज की है. जिम्बाब्वे की टीम को 17 साल बाद विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में जीत मिली है.

ब्रेंडन मावुता और सिकंदर रजा के सात विकेट की मदद से जिम्बाब्वे ने पहले क्रिकेट टेस्ट में बांग्लादेश को मंगलवार को 151 रन से हराकर पांच साल में पहली जीत दर्ज की. टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर मावुता ने 21 रन देकर चार विकेट लिये जबकि ऑफ स्पिनर रजा ने 41 रन देकर तीन विकेट चटकाये.

बांग्लादेश को चौथे दिन जीत के लिये 321 रन का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में टीम 169 रन पर आउट हो गई. वेलिंगटन मसाकाजा ने भी दो विकेट लिये. मसाकाजा ने आरिफुल हक (38) को पवेलियन भेजकर बांग्लादेश की पारी का समापन किया.

पाकिस्तान को 2013 में हरारे में हराने के बाद जिम्बाब्वे की यह पहली टेस्ट जीत है. अपनी धरती के बाहर उसने 17 साल बाद कोई टेस्ट जीता है. उसने 2001 में चटगांव में बांग्लादेश को ही हराया था.

बांग्लादेश ने बिना किसी नुकसान के 26 रन से आगे खेलना शुरू किया था लेकिन आधे घंटे में उसका पहला विकेट गिर गया. इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे.

रजा ने लिटन दास को 23 के स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट किया. इसके बाद जारविस की गेंद पर मोमिनुल हक भी अपना विकेट गंवा बैठे. रजा ने इमरूल कायेस (43) को पवेलियन भेजा जब स्कोर तीन विकेट पर 83 रन था.

कप्तान महमूदुल्लाह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आये लेकिन 16 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. दूसरा टेस्ट 11 नवंबर से ढाका में खेला जायेगा .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड का पहला टी20 देखने के लिए नींद करनी पड़ेगी कुर्बान, जानें रात में कितने बजे शुरू होगा मैच
IND vs ENG 1st T20 देखने के लिए नींद करनी पड़ेगी कुर्बान, जानें रात में कितने बजे शुरू होगा मैच
IND vs ENG: टी20 में लगी 73 बाउंड्री, विश्व रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा; भारत-इंग्लैंड की आखिरी भिड़ंत में मचा था बवाल
टी20 में लगी 73 बाउंड्री, विश्व रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा; भारत-इंग्लैंड की आखिरी भिड़ंत में मचा था बवाल
ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा, वेस्टइंडीज को बुरी तरह पीटकर रच दिया इतिहास
ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा, वेस्टइंडीज को बुरी तरह पीटकर रच दिया इतिहास
AUSW vs WIW Semi Final: आठवें फाइनल की ओर ऑस्ट्रेलिया, पहले सेमीफाइनल में कंगारुओं के आगे ढेर हुई वेस्टइंडीज
आठवें फाइनल की ओर ऑस्ट्रेलिया, पहले सेमीफाइनल में कंगारुओं के आगे ढेर हुई वेस्टइंडीज

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget