एक्सप्लोरर

Kumar Kartikeya: 9 साल से अपने माता-पिता से नहीं मिला है यह रणजी सुपरस्टार, क्रिकेट में नाम कमाकर लौटने के वादे के साथ छोड़ा था घर

Kumar Kartikeya: मध्य प्रदेश के रणजी खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय कानपुर के रहने वाले हैं. वह 9 साल 2 महीने और 3 दिन से अपने घर नहीं गए हैं.

Kumar Kartikeya After Ranji Trophy 2022: 9 साल... 2 महीने.. और 3 दिन... क्या इतने लंबे वक्त तक कोई अपने माता-पिता से मिले बगैर रह सकता है. वह भी तब जब आप 25 वर्ष के भी नहीं हुए हों. सुनने में अजीब लगे लेकिन यह सच है. मध्य प्रदेश के क्रिकेटर कुमार कार्तिकेय (Kumar Kartikeya) इतने लंबे वक्त से अपने माता-पिता से नहीं मिले हैं. यह बात उनके एक इंटरव्यू में सामने आई है. इस इंटरव्यू में यह भी सामने आया है कि इतने लंबे समय से अपने घर नहीं जाने का कारण उनका क्रिकेट के प्रति कमिटमेंट है. दरअसल, उन्होंने क्रिकेट में नाम कमाकर लौटने के वादे के साथ ही घर छोड़ा था.

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कार्तिकेय ने बताया है, 'मुझे अपने माता-पिता से मिले 9 साल 2 महीने और 3 दिन बीत चुके हैं. मुझे लगता है अभी इसमें और वक्त लगेगा. मैं उनसे तभी मिलूंगा जब मेरे पास घर पर रूकने के लिये 20 से 25 दिन होंगे.' कार्तिकेय कहते हैं, 'मैंने घर छोड़ा था क्योंकि मैं थोड़ा जिद्दी था. मैंने अपने माता-पिता से कहा था कि मैं तभी घर लौटूंगा जब मैं क्रिकेट में नाम कमा लूंगा.'

कार्तिकेय ने इस दौरान यह भी बताया कि वह जब दिल्ली में थे तो रात में मजदूरी भी करते थे और 10 रुपये बचाने के लिए बस की जगह पैदल ही मीलों तक का सफर तय करते थे. कार्तिकेय कहते हैं, 'जब मैं दिल्ली में था तब मैंने अपनी आजीविका के लिए एक टायर फैक्ट्री में काम किया था. वे बहुत कठिन दिन थे, लेकिन मुझे इन सबका कोई मलाल नहीं है.'

मध्य प्रदेश को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीताने में कुमार कार्तिकेय का अहम योगदान रहा है. वह रणजी के इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 6 मैचों में 21 की बॉलिंग औसत से 32 विकेट चटकाए. रणजी के इस सीजन के बीच में उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से 4 मैच खेलने का मौका मिला था, जहां इस बाएं हाथ के स्पिनर के हिस्से 5 विकेट आए थे. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर
भारतीय गेंदबाजों ने किया जिम्बाब्वे का बुरा हाल, 102 रन पर ढेर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget