एक्सप्लोरर
टीम इंडिया के नंबर-4 को लेकर युवराज सिंह ने हरभजन सिंह के साथ किया मज़ाक
भारत की दो विश्व कप जीत के हीरो रहे युवराज सिंह ने शुक्रवार को हरभजन सिंह द्वारा नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर किए गए ट्वीट पर मजाकिया लहजे में जवाब दिया

भारत की दो विश्व कप जीत के हीरो रहे युवराज सिंह ने शुक्रवार को हरभजन सिंह द्वारा नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर किए गए ट्वीट पर मजाकिया लहजे में जवाब दिया. हरभजन ने अपने ट्वीट में लिखा था कि भारतीय टीम में जारी नंबर-4 के बल्लेबाज की खोज का संजू सैमसन सही समाधान हो सकते हैं. सैमसन ने इंडिया-ए से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 36 रनों से जीत दिलाई. इस पर हरभजन ने ट्वीट किया, "वनडे में नंबर-4 के लिए संजू सैमसन क्यों नहीं.. उनके पास अच्छी तकनीक है, खेल की समझ है. आज दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ अच्छा खेले." अपने दोस्त के ट्वीट पर जवाब देते हुए युवराज ने लिखा, "टीम का शीर्ष क्रम बेहद मजबूत है भाई, उन्हें नंबर-4 के बल्लेबाज की जरूरत नहीं है." इसके साथ युवराज ने हंसने वाली इमोजी लगाई.
और पढ़ें
Source: IOCL


















