एक्सप्लोरर

युवराज सिंह ने कोहली को गिफ्ट किए 'गोल्डन बूट', इमोशनल लेटर में लिखा- 'दुनिया के लिए किंग कोहली, पर लिए हमेशा रहेगा चीकू'

Yuvraj Singh Letter to Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक खास जूते गिफ्ट किए हैं. युवराज ने यह स्पेशल गिफ्ट विराट के सुनहरे करियर के लिए दिया है.

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक खास जूते गिफ्ट किए हैं. युवराज ने यह स्पेशल गिफ्ट विराट के सुनहरे करियर के लिए दिया है. पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ने विराट कोहली के लिए एक लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने कोहली से जुड़ी कई इमोशनल बातें लिखी हैं. युवी ने लेटर के साथ दो और फोटो शेयर की हैं. इसमें एक फोटो कोहली के साथ की है और दूसरी में वे जूते हैं, जो उन्होंने कोहली को गिफ्ट किए हैं. 

युवराज ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें पोस्ट करने के साथ दिलचस्प कैप्शन लिखा है. युवी की इस पोस्ट में एक फोटो जूते की है और दूसरी लेटर की है. इसमें तीसरी फोटो बहुत पुरानी है. इसमें वे विराट के साथ नजर आ रहे हैं. युवराज ने लिखा इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''विराट, मैंने आपको एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होते देखा है. नेट्स में उस युवा लड़के से, जो भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता था, अब आप खुद एक नई पीढ़ी का नेतृत्व करने वाले लीजेंड हैं.

उन्होंने लिखा, ''मैदान पर आपका अनुशासन और जुनून और खेल के प्रति समर्पण इस देश के हर युवा बच्चे को बल्ला उठाने और एक दिन नीली जर्सी पहनने का सपना देखने के लिए प्रेरित करता है. आपने हर साल अपने क्रिकेट के स्तर को ऊंचा किया है और इस अद्भुत खेल में पहले से ही इतना कुछ हासिल कर लिया है कि यह मुझे और भी उत्साहित करता है कि आप अपने करियर में इस नए अध्याय को शुरू करें. आप एक महान कप्तान और एक शानदार लीडर रहे हैं.''

युवराज ने लिखा, ''मुझे खुशी है कि मैंने आपके साथ एक टीम के साथी और उससे भी ज्यादा एक दोस्त के रूप में एक बॉन्ड शेयर किया है. रन बनाना, लोगों की टांग खींचना, पंजाबी गानों पर डांस करना और कप जीतना, हमने यह सब एक साथ किया है. मेरे लिए तू हमेशा चीकू रहेगा और दुनिया के लिए किंग कोहली. अपने अंदर की आग को हमेशा जला कर रखना. आप एक सुपरस्टार हैं. आपके लिए एक खास गोल्डन बूट पेश है. देश को गौरवान्वित करते रहो!''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

बता दें कि युवराज सिंह और विराट कोहली की दोस्ती बहुत पुरानी और गहरी है. विराट ने हाल ही में टेस्ट मैचों की कप्तानी छोड़ी है. अब वे अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे. 4 मार्च से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी.

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, सिर्फ 12 छक्के जड़ते ही बना देंगे यह कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget