एक्सप्लोरर

'अपने मुंह मियां मिट्ठू' बन यूसुफ पठान ने की खुद की तारीफ

अपने मुंह मियां मिट्ठू' बन यूसुफ पठान ने की खुद की तारीफ

कोलकाता: यूसुफ पठान ने भले ही जोस मोरिन्हो से कभी कोई प्रेरणा नहीं ली हो लेकिन अपना स्वयं का आंकलन करते हुए उन्होंने मैनचेस्टर यूनाईट के कोच के लोकप्रिय बयान को दोहराया है जिसमें उन्होंने कहा था ‘मैं विशेष हूं.’ इसके साथ ही पठान की नजरें अब भी भारतीय टीम में वापसी पर टिकी हैं जबकि मिडिल ऑर्डर के कुछ स्थानों के लिए कई अन्य खिलाड़ियों का दावा अधिक मजबूत है.


पठान ने कहा, ‘‘इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दौड़ में कौन मुझसे आगे है(भारतीय टीम के प्रतिनिधित्व में). मुझे लगता है कि कोई मेरे साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता. मैं स्वयं को स्पेशन टैलेंट मानता हूं.’’ दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 39 गेंद में 59 रन की पारी खेलने वाले पठान ने साबित किया कि कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में उन्हें इतनी तरजीह क्यों मिलती है जबकि मैच का रूख बदलने वाली उनकी पारियां काफी कम हैं.


भारतीय टीम में एक बार फिर जगह मिलने को लेकर सकारात्मक पठान ने कहा, ‘‘मुझे अपनी प्रतिभा पर भरोसा करना होगा. चीजों को बदलने में समय नहीं लगता. अगर मैं अच्छा प्रदर्शन जारी रखता हूं तो कभी ना कभी मुझे मौका मिलेगा, अगर आज नहीं तो फिर कल.’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘मैं अन्य खिलाड़ियों को नहीं देखना चाहता. मेरा काम अच्छी क्रिकेट खेलना है और इस बार शुरूआत अच्छी रही. मुझे अपने क्रिकेट को लेकर संतुष्ट रहना चाहिए और जब भी मौका मिले तो तैयार रहना चाहिए.’’ 


पठान ने कहा कि वह कभी भी अपना नैचुरल खेल खेलने से पीछे नहीं हटेंगे जैसा कि उन्होंने फिरोजशाह कोटला में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ किया.


पठान ने टीम में संतुलन लाने का श्रेय मुख्य कोच जैक कालिस और उनके सहायक साइमन कैटिच को दिया जिसके कारण टीम पांच मैचों में चार जीत के साथ शीर्ष पर चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget