एक्सप्लोरर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिर से विवादों में आया, यूनिस खान से साथ हुआ बुरा व्यवहार

यूनिस खान ने हाल ही में पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दिया था. यूनिस खान को लेकर अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पाकिस्तान के अधिकारी के यूनिस खान के साथ बुरा व्यवहार करने की जानकारी सामने आई है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों के साथ विवाद के चलते चर्चा का विषय बना रहता है. पाकिस्तान के दिग्गज कोच यूनिस खान ने हाल ही में टीम के बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ने का एलान किया था. लेकिन अब यूनिस खान के बल्लेबाजी कोच छोड़ने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सामने आई जानकारी के मुताबिक पीसीबी के एक अधिकारी ने यूनिस खान के साथ बुरा व्यवहार किया था और इसलिए पूर्व दिग्गज ने बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ दिया.

यूनिस खान कुछ दिन के बाद टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ना चाहते थे, लेकिन बोर्ड के अधिकारी के साथ हुई बातचीत के बाद इस पूर्व कप्तान ने बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ दिया. सूत्र ने कहा, ''वास्तविक और तथ्यात्मक कारण यह है कि यूनिस ने पीसीबी से अपील कि इंग्लैंड दौरे से पहले बायो बबल में जुड़ने के लिए उन्हें कुछ दिन की छूट दी जाए.''

यूनिस ने इस अपील को पीसीबी के अधिकारी ने स्वीकार नहीं किया था. पीसीबी अधिकारी ने इंग्लैंड के कोविड 19 प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए यूनिस खान की अपील को मानने से इंकार कर दिया था और उन्हें तय समय पर ही बायो बबल में जुड़ने को कहा गया था.

यूनिस ने छोड़ा बल्लेबाजी कोच का पद

पीसीबी से जुड़े सूत्र ने कहा, ''इस बातचीत के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया जब अधिकारी ने यूनिस को कहा कि तो फिर उन्हें सिर्फ वेस्टइंडीज जाना चाहिए. अधिकारी का कहना था कि इतनी देर से की गई अपील को स्वीकार नहीं किया जा सकता.

सूत्र ने बताया कि इसके बाद यूनिस ने भी आपा खो दिया और पीसीबी अधिकारी को कहा कि यह बेहतर होगा कि वह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों दौरों पर नहीं जाएं. सूत्र ने बताया कि बाद में पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी और सीईओ वसीम खान ने भी यूनिस से बात करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया. लेकिन इस पूर्व कप्तान ने कहा कि वह बल्लेबाजी कोच के पद पर बने नहीं रहना चाहते.

WI Vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत, लुईस ने जड़े 7 छक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget